Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia

Haryana में 55 टोल प्लाजा: एक अप्रैल से बढ़ेगा टोल शुल्क, सड़कों पर सफर होगा महंगा।

March 23, 2025By Short Daily News

हरियाणा। Haryana में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना एक अप्रैल से महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वर्तमान में राज्य में एनएचएआई द्वारा संचालित 55 टोल टैक्स प्वाइंट हैं। जानकारी के अनुसार, हर एक टोल प्वाइंट पर मौजूदा दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से नई टोल दरें लागू होंगी। हालांकि, इससे एक सप्ताह पहले सभी टोल प्वाइंट्स पर मौजूदा दरों के आधार पर आगामी दरों में वृद्धि की जाएगी। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा शामिल हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा नई टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। पिछले साल एचएसआईआईडीसी ने ढाई प्रतिशत की वृद्धि की थी, जबकि उससे पहले यह वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत थी।

दरअसल, एचएसआईआईडीसी की ओर से हर साल 1 अप्रैल से नए सिरे से टोल टेंडर जारी किया जाता है। इसमें राशि भी बढ़ाई जाती है और टोल दरें भी महंगी की जाती हैं, मगर पिछले कुछ महीने से तो टोल का कलेक्शन लेबर रेट पर ही कराया जा रहा है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

केएमपी पर मौजूदा दरें

व्हीकलर रेट (रुपये में)

कार, जीप, वैन व एलएमवी 1.77
एलसीवी, एलजीवी व मिनी बस 2.87
दो एक्सल ट्रक, बस 6.01
तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन 6.56
चार से छह एक्सल वाहन 9.43
सात व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन 11.49

नोट : टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर में है।

रोहद टोल पर मौजूदा शुल्क (रुपये में)

वाहन एकतरफा यात्रा दोनों ओर यात्रा मासिक पास

कार/जीप/वैन 55 85 1875
एलसीवी : 90 135 3030
बस/ट्रक : 160 240 5305
3 एक्सल तक का वाहन : 175 260 5790
4 से 6 एक्सल : 250 375 8320
7 या अधिक एक्सल : 305 455 10130