Search

BREAKING
जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागत मोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमान अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल ED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरे ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

Haryana में सरकार ने 5 गाने किए बैन: मासूम शर्मा समेत 5 सिंगर के नाम शामिल।

March 29, 2025By Short Daily News

हरियाणा। Haryana में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में सरकार ने अपनी पॉलिसी का हवाला देते हुए पिछले 24 घंटों में पांच गानों को यूट्यूब से हटा दिया है। इनमें मासूम शर्मा, सुमित पारता, अमित सैनी रोहतकिया, हर्ष संधु और राज मावर के गाने शामिल हैं।

इसके अलावा, दो गानों में हरियाणवी स्टार प्रांजल दहिया ने एक्टिंग की थी। अब तक सरकार 14 गानों को यूट्यूब से हटा चुकी है। शुक्रवार और शनिवार को सरकार ने अमित सैनी रोहतकिया के एफिडेविट, मासूम शर्मा के 2 बंदे, सुमित पारता के पिस्तौल, हर्ष संधु के बंदूक और राज मावर व मनीषा शर्मा के बदमाशी गाने को बैन किया है। इन गानों में राज मावर के गानों में प्रांजल दहिया ने एक्टिंग की थी।

इन गानों के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। कई सिंगर्स ने अपने गन कल्चर वाले गानों की जगह नए गाने डालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। जैसे ही सुमित पारता का पिस्तौल गाना हटाया गया, उन्होंने अपनी टेक्निकल टीम की मदद से उसी गाने की जगह नया गाना अपलोड कर दिया। अब, सुमित का पिस्तौल गाना सर्च करने पर उसकी जगह दूसरा गाना नजर आ रहा है।

मासूम शर्मा के सबसे ज्यादा गाने बैन

अब तक हुए 14 गानों में सबसे ज्यादा 8 गाने मासूम शर्मा के बैन हुए हैं। इनमें ट्यूशन सेंटर बदमाशी का, गब्बर भी नाचेगा, 60 मुकदमे, खटोला-2, फिल्डर, पानीपत की लड़ाई, फोर फाइव का पिस्टल, दो बंदे गाना शामिल है। मासूम शर्मा समेत बाकी कलाकारों के गानों के बैन होने से रेवेन्यू लॉस की संभावना है। जो गाने यूट्यूब पर बैन हुए हैं, उन सभी गानों के मिलियन में व्यूज थे।