Search

BREAKING
पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल

Haryana में बढ़ेगी नौकरियों की संख्या, नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर जल्द होगी भर्ती।

March 19, 2025By Short Daily News

हरियाणा। Haryana में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 501 पद खाली हैं, जिन्हें जल्दी ही भरा जाएगा। इसके लिए Haryana कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को रिक्त पदों की सूचना भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही डॉक्टरों के पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा, और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती Haryana कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।

मंगलवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के 3969 स्वीकृत पदों में से 3192 पद भरे गए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 644 स्वीकृत पदों में से 425 पद भरे गए हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यमुनानगर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 67 स्वीकृत पदों में से 43 पद भरे गए हैं। आरती राव ने यह भी बताया कि 8 मार्च को मुख्यमंत्री सैनी ने 561 नए चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।