Search

BREAKING
सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत Bhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त किया Pawan Tinu ने 2016 से अटके NH-03 Four-Laning Project का मुद्दा उठाया, DPR की मंजूरी और जल्द Tender जारी करने की मांग मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा

Haryana का पहला एयरपोर्ट तैयार: 7,200 एकड़ में फैला शंखनुमा टर्मिनल, कल से उड़ानें शुरू, 1 लाख नौकरियों के साथ बनेगा IT और हॉस्पिटैलिटी हब।

April 13, 2025By Short Daily News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (14 अप्रैल) को हिसार में बन रहे Haryana के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। इसे शंख के आकार में बनाया जा रहा है। PM हिसार से अयोध्या के बीच चलने वाली फ्लाइट को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद PM रैली को भी संबोधित करेंगे।

हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है।

यहां एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा, जिसके साथ-साथ होटल उद्योग, परिवहन सेवाएं और आईटी सेक्टर को भी विस्तार मिलेगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापक स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। एयरपोर्ट का लाभ हरियाणा के अलावा इससे सटे राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस परियोजना से एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा हिसार से अयोध्या जाने या आने का टाइम 14 घंटे से घटकर 2 घंटे हो जाएगा। वहीं, टैक्सी के 10 हजार के किराए के मुकाबले लोग करीब 3400 रुपए में अयोध्या पहुंच जाएंगे।