Search

BREAKING
अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ पंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगे भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नू पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल पंजाब सरकार किसी भी समय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन और डी.ए. देने के लिए तैयार: हरपाल सिंह चीमा

Haryana: इस जिले से जल्द दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें इसकी खासियत।

April 1, 2025By Short Daily News

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही Haryana के जींद जिले से दौड़ेगी। जींद में देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट बनकर तैयार हो गया। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेन्द्र रमन त्रिपाठी ने आज जींद में हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। डीआरएम का कहना है कि रेलवे का प्रयास प्रदूषण को कम करना है। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन का मसौदा तैयार किया गया है। अब सिर्फ मिनिस्ट्री की अप्रूवल मिलनी बाकी है। अप्रूवल के बाद जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जीन्द से चलेगी।

जानकारी के मुताबिक हाइड्रोजन ट्रेन दूसरी ट्रेनों से काफी अलग है। सबसे खास बात है कि ये पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में इसे तैयार किया गया है। 89 किलोमीटर के इस रूट पर ट्रेन का ट्रायल शुरू हुआ। यह हाइड्रोजन ट्रेन अपनी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 1200 हॉर्सपावर की क्षमता के साथ एक बार में 2638 यात्रियों को सफर करा सकती है। यह ट्रेन न सिर्फ अपनी गति बल्कि डिजाइन में भी अन्य ट्रेनों से अलग है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है और पर्यावरण के अनुकूल सफर का बेहतरीन विकल्प है।