Search

BREAKING
Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी” अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी Punjab News: ED के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला:6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर और 9 जगह डी-सिल्टिंग को मंजूरी; किसानों को मिलेगी राहत

Gold की कीमतों में हुआ इज़ाफा, 72 हज़ार के पार पहुंचा दाम

April 15, 2024By Short Daily News

मध्य पूर्व में युद्ध (इजरायल-ईरान युद्ध) का असर Gold की कीमतों पर साफ दिख रहा है। Gold की कीमतें सुनकर हर किसी के पसीने छूट रहे हैं. आज फिर Gold की कीमत 72000 के पार पहुंच गई है| मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतें (MCX Gold Price) लगातार बढ़ रही हैं| Gold के साथ-साथ Silver की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

इस साल अब तक Gold की कीमतों में 14.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है| 1 जनवरी 2024 को Goldकी कीमत 63920 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इसके साथ ही 12 अप्रैल को Gold की कीमत 73350 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई|

Gold की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण Gold की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। आज Gold के दाम 72000 के पार हैं| मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर Gold 0.35 फीसदी बढ़कर 72,092 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया| इसके अलावा Silver की कीमत 1.17 फीसदी बढ़कर 83780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई|

Gold दे सकता है 20 फीसदी का रिटर्न
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्थिति को देखते हुए Gold की कीमतें और बढ़ सकती हैं| इस साल Gold निवेशकों को 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे सकता है। हालांकि, खतरा बरकरार है| इसके साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 में Gold ने निवेशकों को 18 फीसदी का रिटर्न दिया है|

80,000 रुपये तक पहुंच सकता है Gold
जानकारों का मानना ​​है कि अगर मध्य पूर्व के देश इस युद्ध में पूरी तरह से शामिल हो गए तो Gold की कीमतें और बढ़ेंगी| जानकारों का मानना ​​है कि ऐसे में Gold की कीमत 80,000 के स्तर तक पहुंच सकती है|