Search

BREAKING
जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागत मोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमान अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल ED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरे ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

Delhi- NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, लेकिन Waterlogging ने बढ़ाई मुसीबत

August 14, 2025By Short Daily News

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। देर रात से शुरू हुई बरसात सुबह तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। लेकिन, इस राहत के साथ-साथ कई इलाकों में जलभराव की समस्या ने लोगों की टेंशन भी बढ़ा दी है।

सुबह-सुबह ट्रैफिक जाम और परेशानियां
तेज बारिश की वजह से ऑफिस और काम पर निकलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई और गाड़ियां रेंगते हुए चलने लगीं। निचले इलाकों में हालात और खराब रहे, जहां कई वाहन पानी में फंस गए।

मौसम विभाग का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अगस्त तक दिल्ली में रोजाना बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, बारिश थमने और धूप निकलने पर उमस की समस्या फिर बढ़ सकती है।
प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बुधवार को दिल्ली का AQI 120 दर्ज किया, जो ‘Moderate’ श्रेणी में आता है।

 

 

गुरुग्राम में बारिश और जलभराव की मार
गुरुग्राम में भी सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन जलभराव ने परेशान कर दिया।
जिला राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक हुई बारिश का रिकॉर्ड इस तरह रहा—

  • गुरुग्राम तहसील – 44 मिमी
  • कादिपुर – 42 मिमी
  • हरसरू – 42 मिमी
  • वजीराबाद – 25 मिमी
  • मानेसर – 20 मिमी
  • बदशाहपुर – 5 मिमी
  • सोहना – 5 मिमी
  • पटौदी – 5 मिमी
  • फर्रुखनगर – 2 मिमी

बारिश से पुराने गुरुग्राम से लेकर नई कॉलोनियों तक की सड़कें पानी में डूब गईं। कई मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा और कई जगह गाड़ियां पानी में फंस गईं।

ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल
बार-बार हो रही जलभराव की समस्या ने नगर निगम और जीएमडीए की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यानी राहत और परेशानी का ये सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।