Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

CM योगी बोले -हिंदुस्तान का खायेंगे, वन्दे मातरम् नहीं बोलेंगे, इनको कान पकड़कर बाहर निकाल देना चाहिए

February 16, 2026By Short Daily News
यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आज 5वां दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने वंदेमातरम् का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के सांसदों ने वंदे मातरम् का विरोध किया। लेकिन, वंदे मातरम् का कोई अपमान नहीं कर सकता है। ये हिंदुस्तान का खाएंगे, लेकिन वंदे मातरम् नहीं गाएंगे, जो व्यक्ति वंदे मातरम् का विरोध करता है उसे कान पकड़कर धक्के मारकर बाहर निकाल देना चाहिए। वंदे मातरम् का विरोध करने वालों की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। वह वहीं जाएं जहां इसका विरोध करने वाले मिले। हालांकि इस दौरान कांग्रेस से विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस वंदे मातरम् का समर्थन करती है। तो इस योगी आदित्यनाथ ने कहा- आपका धन्यवाद है।

सपा ने तो जन्माष्टमी पर भी लगाई रोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, माफियाओं की कब्र पर फतिहा पढ़ा जाता है। कौन लोग थे वो? राम मंदिर और काशी विश्वनाथ का विरोध किया जाता है। मथुरा-वृंदावन धाम के विकास का विरोध किया गया। तुष्टिकरण का मानसिकता किस हद तक है इसे आप समझ सकते हैं। जन्माष्टमी के पर्व पर रोक लगा दी गई। जेल में उसका मनाना बंद हो गया। समाजवादी पार्टी के दौरान यह रोक लगाई गई। एक ही तो पर्व था जो जेल में मनाया जाता था। कांवड़ यात्रा को रोका जाता है। इस यात्रा पर रोक लगाई गई थी। इस यात्रा में तो समाज का अंतिम व्यक्ति जाता था। लेकिन, इन्होंने उस पर रोक लगा दी। कहते थे दंगा हो जाएगा। कांग्रेस ने तो सुप्रीम कोर्ट में कहा श्रीराम और श्रीकृष्ण तो मिथक थे। सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविड दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी तो रामभक्तों पर गोलियां चलाती है…कोर्ट में अपने वकील खड़े कर देती है। याद रखना सनातन यात्रा को कोई कैद नहीं कर सकता। आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर खड़ा हो गया है।

काशी-मथुरा-अयोध्या को बताया राष्ट्रचेतना का केंद्र

पुर्नजागरण का मॉडल यही है। इसमें विरासत भी है विकास भी है। आस्था का यह जो पुर्नजागरण है यह यूपी से ही प्रारंभ हुआ है। यूपी भारत की आस्था का केंद्र है। यूपी को भारत की आस्था की आत्मा कहें तो यह कोई गलत नहीं है। अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट और नैमिषारण्य सिर्फ आस्था के केंद्र नहीं हैं यह राष्ट्रचेतना के केंद्र हैं।