Search

BREAKING
• पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें • मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक • पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ! • 26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन • पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल • चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार • 26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां • पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान • PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

Chief Secretary ने Engineering Department से मांगी सभी ongoing और upcoming projects की सूची: अगली बैठक में report होगी पेश

October 12, 2025By Short Daily News

चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्तीय शक्तियों में कमी के बाद अब स्थिति साफ़ करने के लिए कदम उठाए हैं। यूटी के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने यूटी इंजीनियरिंग विभाग से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में उन सभी परियोजनाओं, योजनाओं और कामों का पूरा विवरण शामिल होना है, जिन पर हाल ही में गृह मंत्रालय के फैसले का असर पड़ सकता है।

सूत्रों के अनुसार, चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में अगले बुधवार को एक बैठक बुलाई जा सकती है। इस बैठक में इंजीनियरिंग विभाग की रिपोर्ट पेश की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रिपोर्ट तैयार करने का मुख्य मकसद यह जानना है कि वित्तीय शक्तियों में कमी से किसी परियोजना पर फंड की कमी या काम में देरी जैसी स्थिति तो नहीं बनेगी। इंजीनियरिंग विभाग इस समय उन सभी परियोजनाओं की सूची तैयार कर रहा है, जो पहले से चल रही हैं या जल्द शुरू होने वाली हैं।

इसके अलावा विभाग से यह भी कहा गया है कि वह साफ़-साफ़ बताए कि किन योजनाओं की financial approval पर असर पड़ सकता है।

चंडीगढ़ प्रशासन इस कदम से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि किसी भी महत्वपूर्ण परियोजना में वित्तीय बाधा न आए और सभी योजनाएं समय पर पूरी हों। आने वाली बैठक में इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।