Author: Short Daily News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य उत्सव है, जो युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह महोत्सव खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने का जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को साकार करता यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।…

Read More

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को आयोजित ‘खेती की बात खेत पर’ कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला। हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में हुए इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के दौरान कहा देखिए, ‘मैं सवा लाख का चश्मा पहनता हूं।’ उनकी यह बात सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत मंच पर मौजूद अधिकारी और किसान जोर से हंस पड़े। ये क्षण सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। कौन हैं रामसरन वर्मा हरख ब्लॉक स्थित दौलतपुर गांव में पद्मश्री रामसरन वर्मा बाराबंकी जिले के…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए ग्रामीण इलाकों में आधुनिक पुस्तकालयों की एक मजबूत श्रृंखला खड़ी कर दी है. अब तक राज्य में 275 अत्याधुनिक पुस्तकालय शुरू किए जा चुके हैं, जबकि 58 अन्य पर निर्माण कार्य प्रगति पर है. यह पहल केवल इमारतों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं को समान अवसर देने की सोच को दर्शाती है. आभा लाइब्रेरी बनी पहचान अबोहर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर पब्लिक लाइब्रेरी, जिसे आभा लाइब्रेरी के नाम से जाना जा रहा है, इस योजना का…

Read More

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने विकास की एक नई इबारत लिखना शुरू कर दिया है। राज्य भर में 3000 स्टेडियम और खेल के मैदान बनाने की महत्वाकांक्षी योजना अब धरातल पर दिखने लगी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि केवल एक हलके ‘जीरा’ में ही 15-16 खेल के मैदान एक साथ बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय लोग इस अभूतपूर्व विकास कार्य की जानकारी दे रहे हैं और मान सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे है। यह पहल साबित करती है कि भगवंत मान की सरकार अपने हर…

Read More

‘‘मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये’’ वाली टिप्पणी के बाद कांग्रेस से निलंबित की गईं नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। नवजोत कौर की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के समक्ष उठाए गए मुद्दों पर मुख्यमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर भी सवाल उठाया और मान पर ‘‘शराब एवं खनन माफिया को बढ़ावा देने’’ का आरोप लगाया। पंजाब कांग्रेस ने कौर को किया है निलंबित नवजोत कौर कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष और…

Read More

पंजाब एवं चंडीगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले दो से तीन दिन में लगातार ठंडक बढ़ी है। सर्द हवाओं की वजह से अब हड्डियां कंपाने वाली सर्द सताने लगी है। सुबह और रात के समय सर्द हवाएं चल रही हैं और कोहरा भी पड़ने लगा है। मगर दिन के समय खिल रही धूप से अभी कुछ राहत है। आने वाले दिनों में पंजाब में सर्दी और बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर इस समय दिन ओर रात के तापमान में अभी भी बड़ा अंतर है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि विपक्षी दल अपने कारणों से चुनाव हारते हैं, लेकिन हार का दोष दूसरों पर मढ़ देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के मतपत्रों पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस दोनों ने हार स्वीकार कर ली है और अब वे घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार साल बाद सबको पंजाब याद आ गया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में किए गए कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ रहे…

Read More

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। 14 दिसंबर को यूपी में बीजेपी का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसी क्रम में वोटर लिस्ट भी जारी हो गई है। इसमें डॉ. महेश शर्मा, देवेंद्र सिंह भोले समेत कुल 5 लोकसभा सांसद शामिल है। विजय बहादुर पाठक समेत 8 एमएलसी 26 विधायक समेत 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल है। 13 दिसंबर को लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। दरअसल शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, सत्यपाल…

Read More

पंजाब की पवित्र बुड्ढा दरिया, जो अपनी गंदगी के कारण एक कलंक बन चुका था, अब एक नए रूप में नजर आ रहा है। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि स्थानीय संगत के साथ मिलकर महज एक साल की कड़ी मेहनत में नदी का एक बड़ा हिस्सा साफ-सुथरा हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जहां पहले खड़ा होना तक संभव नहीं था, वहां अब किश्ती चलने लगी है और जलचर जीव व पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। यह बदलाव दिखाता है कि जब जनभागीदारी और…

Read More

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए संन्यास वापस लेने का ऐलान किया है। वह पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह निराशा से टूट गई थीं और उन्होंने आनन-फानन में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब उन्होंने अपना यह फैसला वापस ले लिया है। लॉस एंजिल्स की तरफ बढ़ा रही हूं कदम: विनेश फोगाट विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा…

Read More