18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी विरोध के बीच जी राम जी बिल पास हो गया. विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए. सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. शिवराज सिंह चौहान ने बिल पर जवाब दिया भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया. इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में नारेबाजी करता रहा. विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके. शिवराज सिंह…
Author: Short Daily News
“अवस्थीजी कहां हैं? आप अकेले आई हैं?; मुझे उन्होंने ही सुबह समारोह की सूचना दी और खुद गायब हो गए, वह भी अच्छे कलाकार हैं।” सीएम योगी ने लखनऊ में लोक गायिका मालिनी अवस्थी से हुए इस संवाद के बारे में बताया तो पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। मौका था भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष समारोह का। सीएम योगी, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। समारोह में कथक नृत्यांगना पूर्णिमा पांडेय, मालिनी अवस्थी सहित चार पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए उन्होंने लोक गायिका मालिनी अवस्थी से ये बातें पूछी थीं। फिर बाद…
पंजाब में भगवंत मान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आम आदमी क्लीनिक’ आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय लिख रही है। हाल ही में एक बुजुर्ग मरीज ने आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त इलाज पाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। बुजुर्ग मरीज ने कहा कि उन्हें क्लीनिक में न केवल मुफ्त परामर्श मिला, बल्कि जरूरी दवाइयां और जांच भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गई। उनका कहना था कि पहले इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भारी खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार…
पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावों में AAP की बंपर जीत हुई है। पार्टी ने लगभग 70 फीसदी सीटों पर कब्जा किया। चुनाव में पार्टी ने ब्लॉक समिति की 68 फीसद सीटें और जिला परिषद की 72 फीसद सीटें जीती हैं। जिला परिषद चुनाव में बड़ी जीत मिलने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये जीत जनता के सरकार पर भरोसे की जीत है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता सरकार की नीतियों और कामकाज से संतुष्ट है। मोहाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों नेताओं…
हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का आज पहला दिन रहा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान किसानों, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जोरदार चर्चा और बहस देखने को मिली। कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा और हाल ही में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और INLD विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने भी शोक व्यक्त किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सदन में दो मिनट का मौन रखवाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी आज भगवा पगड़ी बांधकर विधानसभा पहुंचे। वहीं…
राजधानी दिल्ली में इस समय प्रदूषण से हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. राजधानी की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच चुका है. हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. बढ़ते प्रदूषण को काबू में करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया गया है. GRAP-3 लागू होने के बाद दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी…
यूपी में SIR की धीमी रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंशन में हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 4 करोड़ वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है। दरअसल यूपी में अब तक करीब 12 करोड़ वोटरों के ही फॉर्म वापस आए हैं। अब सीएम योगी कह रहे हैं कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कम से कम 16 करोड़ वोटर होने चाहिए। अब तक 12 करोड़ लोगों ने ही SIR ने फॉर्म भरे हैं, इसका मतलब 4 करोड़ वोटरों का पता नहीं चल रहा है। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत समारोह…
मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह धुंध की वजह से दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल ले गया। हादसे में एक बस ड्राइवर की टांग में फ्रैक्चर का पता चला। जबकि, दूसरे ड्राइवर के सिर पर छह टांके लगे। वहीं, हादसे में तीन बच्चे घायल हुए। इनमें से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जबकि एक…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में पार्टी को बड़ा जनादेश देने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस नतीजे को ‘आप’ सरकार के शासन और जन-पक्षीय नीतियों का स्पष्ट समर्थन बताया। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों को चुनावों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को हुए मतदान हाल के समय में सबसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष स्थानीय निकाय चुनावों में से एक थे, जो सुचारू रूप से और…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए ब्रिटेन के साथ, विशेष रूप से अब तक कम उपयोग में आए क्षेत्रों में, मजबूत और व्यापक रणनीतिक व व्यावसायिक संबंधों पर बल दिया। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो तथा यू.के. से जुड़ी विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पारंपरिक और उभरते हुए नए क्षेत्रों में यू.के. के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी के लिए इच्छुक है। उन्होंने बताया कि राज्य ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों—उच्च शिक्षा, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स तथा कृषि और…
