उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर इशारों में बड़ा हमला बोला है। प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती (प्रकट उत्सव) समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह विभाजन उसी तरह सर्वनाश का कारण बनेगा, जैसा आज बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा…
Author: Short Daily News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध रोकना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य है। इसकी ज़िम्मेदारी संबंधित पुलिस स्टेशनों के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) की होगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी भी पुलिस स्टेशन इलाके में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती हैं, और अगर अपराधियों को संरक्षण मिलता पाया जाता है, तो उस पुलिस स्टेशन के SHO को इंस्पेक्टर के पद से डिमोट करके सब-इंस्पेक्टर बना दिया जाएगा। सूरजकुंड के होटल राजहंस में उद्योगपतियों के साथ बजट से पहले की चर्चा के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य की…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज आ गए और उन्होंने संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां संतों के साथ विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सीएम मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में स्नान और फिर ध्यान करने के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला के मकर…
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी को लेकर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में इकबाल सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। जिसमें कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा सहित एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इस मामले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के जालंधर स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान परगट सिंह घर से बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास…
पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के लिए मानसा में निर्मित ‘सत्कार घर’ (सीनियर सिटीजन होम) का आज कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विधिवत उद्घाटन किया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस अत्याधुनिक सत्कार घर के निर्माण पर 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आई है। 70 बिस्तरों की क्षमता वाले इस ‘सत्कार घर’ का मुख्य उद्देश्य बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण प्रदान करना है। मंत्री ने जानकारी दी कि यहाँ बुजुर्गों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उनकी…
सीएम भगवंत मान की अगुवाई पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग कई अहम फैसले लिए गए। इसमें फैसला लिया गया कि लहरगागा में बाबा हीरा सिंह भट्टल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मेडिकल कॉलेज बनेगा। साथ ही वहां पर तैनात 92 टीचरों के स्टाफ को दूसरे विभागों में शिफ्ट किया जाएगा। लुधियाना से रोपड़ तक नेशनल हाईवे के लिए सरकार मिट्टी मुहैया करवाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मामला कुछ समय पहले चीफ सेक्रेटरी के सामने उठाया था। इसके अलावा गमाडा के अधीन आने वाले रिहायशी, कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल जो प्लॉट कभी नीलामी में नहीं बिक पाए थे, उनके…
राज्य में चल रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब सरकार ने नशे की समस्या की जड़ पर प्रहार करते हुए शिक्षा और रोकथाम पर केंद्रित एक व्यापक स्कूल-आधारित एक्शन प्रोग्राम लागू करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य संवेदनशील युवा मनों की सुरक्षा करना है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू की जा रही इस पहल में स्कूलों और शिक्षकों को नशों के विरुद्ध दीर्घकालिक लड़ाई में पहली पंक्ति के सुरक्षा कवच के रूप में तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं दिल्ली की शिक्षा क्रांति के प्रणेता…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयानों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस में एकता की बातें केवल जनता को गुमराह करने के लिए की जा रही हैं। हकीकत यह है कि पूरी पंजाब कांग्रेस गुटबाजी और आपसी कलह के चलते कई धड़ों में बंटी हुई है। शुक्रवार को जारी एक बयान में धालीवाल ने कहा कि रंधावा बड़े गर्व से यह दावा कर रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और राहुल गांधी या प्रभारी भूपेश बघेल जिसे भी…
Punjab News: पंजाब की उपजाऊ मिट्टी अब न केवल देश का अन्न भंडार भरेगी, बल्कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सुनहरे भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की बुनियाद भी रखेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के शैक्षिक ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए 5,073 सरकारी स्कूलों में पौष्टिक बगीचों की स्थापना का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह पहल न केवल बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर निकालेगी, बल्कि पंजाब को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। स्कूलों में ही…
पंजाब सरकार ने झज्जर बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम रखने का फैसला लिया है। पंजाब राज्य जंगली जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने इसे मंजूरी दी है। 289 एकड़ में फैली सैंक्चुअरी अब श्री गुरु तेग बहादुर जंगली जीव सैंक्चुअरी के नाम से जानी जाएगी। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। आनंदपुर साहिब में स्थित है सैंक्चुअरी झज्जर-बचौली वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी पंजाब के रूपनगर जिले में, श्री आनंदपुर साहिब के पास स्थित है। आनंदपुर साहिब से करीब 15 किलोमीटर दूर है और सतलुज नदी के…
