Search

BREAKING
पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा भाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

मानसा में ₹9 करोड़ से बना सत्कार घर:कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने किया उद्घाटन, यहां रह रहे बुजुर्गों से जानी समस्याएं

January 10, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के लिए मानसा में निर्मित ‘सत्कार घर’ (सीनियर सिटीजन होम) का आज कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विधिवत उद्घाटन किया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस अत्याधुनिक सत्कार घर के निर्माण पर 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आई है।

70 बिस्तरों की क्षमता वाले इस ‘सत्कार घर’ का मुख्य उद्देश्य बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण प्रदान करना है। मंत्री ने जानकारी दी कि यहाँ बुजुर्गों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उनकी चौबीसों घंटे देखभाल के लिए 10 से 15 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात रहेगा। परिसर में एक विशाल हॉल भी बनाया गया है, जहाँ बुजुर्ग सत्संग, भजन-कीर्तन और मनोरंजन के माध्यम से अपना समय व्यतीत कर सकेंगे।

सत्कार घर में मौजूद बुजुर्गों से बातचीत करतीं कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर
सत्कार घर में मौजूद बुजुर्गों से बातचीत करतीं कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर

मंत्री ने सुनीं बुजुर्गों की समस्याएं

वर्तमान में इस सत्कार घर में 10 से अधिक बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने यहाँ रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सत्कार घर के निवासी अशोक कुमार और अशोक गुप्ता ने प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहाँ बिल्कुल घर जैसा माहौल मिल रहा है। आने वाले समय में यहाँ 70 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा।