Author: Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने जोर देकर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पंजाब दौरे के दौरान राज्य के रोके गए फंड जारी करवाएं। बलतेज पन्नू आज पटियाला स्थित ग्रीनफील्ड संत एन्क्लेव में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कार्ड बनाने के लिए लगाए गए तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर के दूसरे दिन मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के 65 लाख परिवारों के स्वास्थ्य योजना कार्ड बनाए जाने हैं और अब…

Read More

केंद्र सरकार ने शनिवार को लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह फैसला लगभग 6 महीने की हिरासत के बाद लिया गया है, जो लद्दाख में तनाव कम करने और बातचीत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि वांगचुक को सितंबर 2025 में लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद हिरासत में ले लिया गया था। उनकी रिहाई को लेकर उस समय कई विपक्षी दलों ने आवाज उठाई थी। वांगचुक की तत्काल रिहाई का आदेश गृह मंत्रालय ने NSA…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा रैली से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से आठ मुश्किल सवाल पूछे। उन्होंने पंजाब के रोके गए फंड, जीएसटी का भारी नुकसान, बाढ़ राहत, इंडस्ट्री, नशा तस्करी, रोज़गार और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर साफ जवाब मांगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह दौरा सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ पंजाबी केंद्रीय गृह मंत्री से जवाबदेही की उम्मीद कर रहे हैं और वे पंजाब की गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक चिंताओं पर खोखले…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली रैली से पहले पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। चंडीगढ़ में आयोजित संवाददाता बैठक में उन्होंने कहा कि पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। अमन अरोड़ा ने सबसे पहले ग्रामीण विकास निधि की राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मद में पंजाब के करोड़ों रुपये रोक रखे हैं। इसके कारण राज्य के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह राशि कब…

Read More

हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और अन्य सरकारी खातों से जुड़े करीब 597 करोड़ रुपए के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस टीम ने 12 मार्च को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, गुरुग्राम और बेंगलुरु में 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि सरकारी धन को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखने की बजाय आरोपियों ने बिना अनुमति के इन पैसों को अलग-अलग खातों और फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया। बैंक के पूर्व कर्मचारियों पर आरोप इस मामले में IDFC फर्स्ट…

Read More

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में इंडस्ट्री को चीन के साथ मैन्युफैक्चरिंग में मुकाबला करने के लिए पूरी मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि जब वह चीन से प्लास्टिक की बाल्टियों और देवी-देवताओं की मूर्तियों जैसी चीजों का इंपोर्ट होते देखते हैं, तो उनका खून खौल उठता है। पार्टी के नेशनल कन्वीनर ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ के पहले दिन एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “भगवान ने इस देश को सब कुछ दिया है। जब भगवान ने धरती बनाई, तो सबसे खुशहाल और सुंदर जमीन उन्होंने ‘भारतवर्ष’ के रूप…

Read More

मोहाली में आयोजित तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन‑2026 की शुक्रवार को भव्य शुरुआत हुई. सम्मेलन के पहले ही दिन पंजाब को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे राज्य के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगपतियों को संबोधित किया और पंजाब को निवेश का सबसे भरोसेमंद गंतव्य बताया. उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबले का ऐलान सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन से मुकाबला करने के…

Read More

विश्व भर के दिग्गज उद्योगपतियों ने आज प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के दौरान पंजाब को निवेश केंद्र में बदलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। इन प्रमुख उद्योगपतियों ने पंजाब सरकार की नीतियों की प्रशंसा की और राज्य में नए निवेश तथा विस्तार संबंधी योजनाओं का ऐलान किया। दुनिया की अग्रणी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी चेयरमैन लक्ष्मी एन. मित्तल ने कहा, “पंजाब में होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि यह धरती कड़ी मेहनत, सहनशीलता और उदारता सिखाती है। पंजाब महज एक राज्य नहीं बल्कि ऊर्जा, हिम्मत और आगे बढ़ने के…

Read More

पंजाब सरकार की ओर से राज्य की माताओं, बेटियों और बहनों को वित्तीय सहायता देने के ऐतिहासिक ऐलान के बाद पूरे पंजाब में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ऐलान ने पंजाब की लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी है। पंजाब के विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की समृद्ध परंपरा के अनुसार जागो निकालकर अपनी खुशी का बड़े पैमाने पर इज़हार किया। महिलाओं ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर और बोलियां गाकर इस फ़ैसले का जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा में की राजनीतिक रैली से पहले, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा  ने भाजपा की केंद्र सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और पंजाब से अपील की रैली के दौरान भाजपा नेता अमित शाह से साफ जवाब मांगें। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई सालों से पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रही है और उसके साथ सौतेली माँ जैसा बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार के चार साल होने के बावजूद, केंद्र ने बार-बार जायज़ फंड रोके हैं…

Read More