अमेरिका की टेक इंडस्ट्री में इन दिनों एक भारतीय इंजीनियर की चर्चा जोरों पर है। नाम है सोहम पारेख (Soham Parekh), जिन पर एक साथ कई स्टार्टअप्स में फुल-टाइम नौकरी करने और कंपनियों को धोखे में रखने का आरोप है। ये मामला remote work culture और moonlighting (एक साथ कई नौकरियां करना) को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है। कौन है सोहम पारेख? सोहम पारेख एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया (2020) और फिर Georgia Tech से Masters in Computer Science किया (2022)। बताया जा रहा…
Author: Short Daily News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब त्रिनिदाद और टोबैगो की ज़मीन पर उतरे, तो वहां का नज़ारा किसी त्योहार से कम नहीं था। पिआर्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भोजपुरी चौताल, ढोलक और मंजीरे के साथ पारंपरिक अंदाज़ में किया गया। इस खास मौके पर भारतीय संस्कृति और विरासत की गूंज साफ-साफ सुनाई दी। प्रधानमंत्री मोदी की यह त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली आधिकारिक यात्रा है और इस यात्रा की शुरुआत बेहद खास रही। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और स्वागत के लिए खुद त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद बिसेसर, 38 मंत्री और 4 सांसद मौजूद थे।…
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने के उद्देश्य से आज लखनऊ में एक विशेष कार्यक्रम के तहत 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर्स (IMLC) की लॉन्चिंग की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन क्लस्टर्स को प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मज़बूती देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्लस्टर्स आने वाले समय में न सिर्फ उत्तर प्रदेश की सूरत बदलेंगे, बल्कि राज्य को औद्योगिक निवेश का पसंदीदा डेस्टिनेशन भी बनाएंगे। क्या है IMLC? IMLC यानी Integrated Manufacturing & Logistics Cluster एक ऐसा आधुनिक औद्योगिक…
पंजाब में लगातार हो रही बारिश और हिमाचल प्रदेश से आ रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में रेत और बजरी का खनन जारी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने भगवंत मान सरकार की कड़ी आलोचना की है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बालियावाल ने कहा कि सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक लगने वाले वार्षिक मॉनसून माइनिंग बैन को लागू करने में नाकामी दिखाई है। हर साल इस समय खनन पर रोक इसलिए लगाई जाती…
शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी वरिष्ठ लीडरशिप ने बाबा बुढ्ढा साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह के साथ कथित बदसलूकी, मानसिक प्रताड़ना और बेइज़्ज़ती को लेकर SGPC और पंथक संस्थाओं के रवैये पर नाराज़गी जताई है। पार्टी की लीडरशिप ने इसे बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां, सरदार बरजिंदर सिंह ब्राड़, चरणजीत सिंह ब्राड़ और तेजिंदर सिंह पन्नू समेत कई नेताओं ने साझा बयान में कहा कि ज्ञानी रघुबीर…
शिरोमणि अकाली दल की पुनर्गठन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए भरती कमेटी ने अगला कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी की भरती कमेटी ने जानकारी दी कि 15 जुलाई से पंजाब के अलग-अलग हल्कों में मीटिंगों का सिलसिला शुरू होगा, जिसका मकसद ज़िला और स्टेट डेलीगेट्स के चुनावों की तैयारी करना है। कमेटी ने यह भी बताया कि अब तक 8 लाख 29 हज़ार लोग शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता ले चुके हैं, जो पार्टी की ताक़त और लोगों के विश्वास को दर्शाता है। कमेटी के अनुसार, भले ही एक गुट ने इस अभियान में साथ नहीं दिया, फिर भी…
हरियाणा के मानेसर स्थित आईसीएटी परिसर में गुरुवार को देश के पहले राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया. संवैधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर आधारित इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह मंच पर विशेष रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया गया. विकसित राष्ट्र बनाने के…
पंजाब सरकार ने भारत-पाक सीमा से सटे अजनाला क्षेत्र में रावी नदी के कारण हर साल होने वाले बाढ़ के नुकसान, तस्करी और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार से फंड की मांग की है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से दिल्ली में मुलाकात की है और उन्हें पत्र भी सौंपा है। जिसमें बाढ़ की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की है। कुलदीप धालीवाल ने पत्र में लिखा कि भारी बारिश के दौरान अमृतसर के अजनाला के पास रावी नदी के इलाकों में बाढ़ से…
राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए मंत्री बन गए हैं। गुरुवार को राजभवन में हुए समारोह में उन्होंने 17वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने का वादा किया गया था। इसी वजह से उनकी कैबिनेट में एंट्री हुई है। AAP सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया मिशन के 10 साल पूरे होने पर एक बड़ा संदेश देश को दिया। उन्होंने बताया कि कैसे 2014 में शुरू हुआ यह मिशन आज एक जन आंदोलन बन चुका है। पहले लोग सोचते थे कि भारत जैसे बड़े और विविध देश में तकनीक सिर्फ अमीरों तक सीमित रहेगी, लेकिन आज भारत का हर आम नागरिक डिजिटल तरीके से जुड़ चुका है। 2014 से शुरू हुई डिजिटल यात्रा प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 2014 में जब डिजिटल इंडिया की शुरुआत हुई, तब देश में इंटरनेट की पहुंच सीमित थी, लोग डिजिटल चीजों को लेकर अनजान…
