प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर बनाए गए एक आपत्तिजनक कार्टून के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कुछ कलाकार, कार्टूनिस्ट और स्टैंड-अप कॉमेडियन “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” (Freedom of Expression) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कोर्ट की कड़ी टिप्पणी जस्टिस धूलिया की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान तीखा सवाल पूछा – “आप ये सब क्यों करते हैं?” अदालत ने कहा कि ऐसे बयानों और पोस्ट से देश का सामाजिक…
Author: Short Daily News
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती देने के मकसद से 10 जोन और 35 जिलों में यूथ और महिला विंग के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया है। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी को नए जोश और ऊर्जा के साथ आगे ले जाएंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से…
पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज तीसरा दिन है। पंजाब सरकार ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले अपराधों पर सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लाने के उद्देश्य से नया बिल पेश किया। इस बिल का उद्देश्य राज्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर रोक लगाना और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना है। बिल पेश किए जाने के बाद विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे पर विचार करने की मांग की।…
पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज तीसरा दिन है। इस दौरान सरकार बेअदबी पर कानून के ड्राफ्ट को आज विधानसभा में पेश कर सकती है। हालांकि, विधानसभा द्वारा जारी कार्यसूची में इसका जिक्र नहीं है। आज सेशन दोपहर दो बजे शुरू होगा। सरकार ने शुक्रवार को सेशन की समय अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी थी। आज सेशन के शुरू में प्रश्नकाल नहीं होगा, क्योंकि स्पीकर कुलतार सिंह संधवा पहले बता चुके हैं कि स्पेशल सेशन में प्रश्नकाल नहीं होता है। सेशन के शुरू में निर्दलीय विधायक इंद्र प्रताप सिंह निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को लेकर एक…
पंजाब सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूलों में 725 स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) की भर्ती करने का फैसला लिया है। इनमें से 393 पद प्राइमरी कैडर और 332 पद मास्टर कैडर के होंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि यह भर्ती प्रक्रिया अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर पूरी कर ली जाए। विशेष जरूरताें वाले 47 हजार स्टूडेंटस है हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 4000 स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई थी। इनमें प्राथमिक कैडर के 1950 और मास्टर कैडर के 1650 पद…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर इंफोसिस कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में मोहाली को देश का अगला बड़ा IT हब बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस मीटिंग की जानकारी अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर दी और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, “मोहाली को IT सेक्टर में आगे बढ़ाने से हमारे युवाओं के लिए नए रोजगार के रास्ते खुलेंगे और पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।” नई IT नीति से बदलेगा पंजाब का भविष्य पंजाब सरकार…
पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, जो इन दिनों आमदन से ज़्यादा संपत्ति मामले में जेल में हैं, ने अपनी बैरक बदलवाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मजीठिया के वकीलों ने मोहाली की व अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में एक अर्जी दायर की है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि मजीठिया को आम कैदियों के साथ न रखा जाए। वकीलों ने दलील दी है कि एक तरफ सरकार खुद मजीठिया की सुरक्षा की बात कर रही है और दूसरी तरफ उन्हें आम कैदियों के साथ एक ही बैरक में रखा गया है, जो खतरे…
12 जून को हुए एयर इंडिया के विमान AI-171 हादसे की जांच रिपोर्ट अब विवादों में घिर गई है। इस रिपोर्ट को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं – सबसे बड़ा सवाल ये है कि रिपोर्ट बिना किसी आधिकारिक हस्ताक्षर के मीडिया में कैसे लीक हो गई? और क्या इसमें सिर्फ पायलट्स को दोषी ठहराकर विदेशी कंपनी बोइंग को बचाने की कोशिश की जा रही है? क्या था हादसा? AI-171 फ्लाइट एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल उड़ान थी, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 240 से ज़्यादा यात्रियों…
एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दुखद दुर्घटना की जांच में एक बड़ा सवाल सामने आया है: टेकऑफ के दौरान दोनों इंजन अचानक बंद क्यों हो गए? प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण था — कॉकपिट में लगे फ्यूल स्विचेज का “RUN” से “CUTOFF” पोजीशन में जाना। यह इतना गंभीर मामला है कि सिर्फ एक सेकंड में दोनों इंजन बंद हो गए और 260 लोगों की जान चली गई। क्या होते हैं फ्यूल स्विच और इनका काम क्या है? फ्यूल स्विच विमान के इंजन में ईंधन की सप्लाई को कंट्रोल करते हैं। ये स्विच कॉकपिट के सेंटर कंसोल में थ्रॉटल लीवर…
पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके विरोध में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई जिलों — जैसे जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और अबोहर — में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। आप का आरोप: भाजपा कर रही गैंगस्टरों की पैरवी आप नेताओं ने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने…
