मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध मुहिम के एक साल पूरे होने पर, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब नशों के विरुद्ध ऐसी योजनाबद्ध और कई तरह की जंग लड़ रहा है। जिसकी दुनिया में कहीं कोई मिसाल नहीं है। मीडिया से बात करते हुए, बलतेज पन्नू ने इस मुहिम को एक ऐतिहासिक और जन आंदोलन करार दिया, जिसने नशे के खिलाफ लड़ाई को एक संगठित और नतीजे देने वाले मिशन में बदल दिया है। आप पंजाब के पंजाब महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज…
Author: Short Daily News
Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत के लिए बनाई गई स्थायी टेंट सिटी सहित निर्बाध धार्मिक दर्शन सुनिश्चित करने हेतु आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यावरण अनुकूल पहलों संबंधी व्यापक प्रबंधों की जानकारी साझा की। आज यहां पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि भारत की पहली स्थायी (परमानेंट) एयर-कंडीशंड टेंट सिटी और ग्रीन होला मोहल्ला सहित कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि…
Bhagwant Singh Mann ने आज ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पंजाबवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस अभियान को राज्य को नशों के खतरे से मुक्त करने की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम बताया। नशों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह जन आंदोलन राज्य में ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे व्यापक कार्रवाई साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने ड्रग व्यापार को संरक्षण दिया, जिससे कई पीढ़ियां प्रभावित हुईं। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने नशा तस्करी की…
ईरान-इज़राइल लड़ाई के बीच, कई पंजाबी परिवार यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में फंसे हुए हैं। इनमें से ज़्यादातर टूरिस्ट हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे, लेकिन फ़्लाइट कैंसिल होने की वजह से वापस नहीं आ सके। पंजाब सरकार अब अपने लोगों की सुरक्षित वापसी पक्का करने के लिए एक्शन में आ गई है। सरकार ने संभाली कमान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मौजूदा हालात में पंजाब सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। अरब देशों में लड़ाई की वजह से, इन देशों में कई पंजाबियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालात…
खालसा जाहो जलाल का प्रतीक सालाना 3 दिन का राष्ट्रीय त्यौहार होला मोहल्ला आज से गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में शुरू होगा। इससे पहले, श्री कीरतपुर साहिब की धरती पर 27 से 1 मार्च तक होला मोहल्ला बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। आज होला मोहल्ला के पहले दिन खालसा पंथ की जन्मभूमि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी का पहला पाठ होगा, जिसका भोग बुधवार, 4 मार्च को पड़ेगा। पंथ की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने होला मोहल्ला मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं सिविल और पुलिस प्रशासन…
अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान सीएम योगी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर अधिकारियों संग समीक्षा…
श्री आनंदपुर साहिब व कीरतपुर साहिब ब्लॉक के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे राष्ट्रीय त्यौहार होला मोहल्ला को ध्यान में रखते हुए, जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थानों (सरकारी और प्राइवेट) में 3 दिन की छुट्टी घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। प्रैस को मिली जानकारी के अनुसार, 2 से 4 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे होला मोहल्ला के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु धार्मिक भावनाओं के…
नागरिक-केंद्रित सुधारों के तहत पारदर्शिता, दक्षता और जन सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग में अग्रणी पहलों के चलते पंजाब सरकार को टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्रतिष्ठित “डिजिटल एक्सीलेंस” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डायरेक्टर श्री विशेष सारंगल ने राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार हैदराबाद में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा आयोजित टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्राप्त किया। इस समारोह में देशभर के शीर्ष तकनीकी विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। इस पुरस्कार को राज्य के नागरिकों और विभागीय टीम को समर्पित…
मार्च के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आमतौर पर मार्च के शुरुआती दिनों में हल्की ठंडक और सुहावना वातावरण रहता है, लेकिन इस वर्ष महीने की शुरुआत में ही दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक जरूर बनी हुई है, परंतु दोपहर में तापमान में अचानक वृद्धि ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। गेहूं और सरसों जैसी फसलें इस समय पकने की अवस्था में होती हैं। यदि तापमान सामान्य…
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोग एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले सत्ता की राजनीति करेंगे, लेकिन हम जनता के लिए काम करेंगे. आज से बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने खुद की ईमानदारी पर जोर देते हुए कहा कि मोदी जी दिल्लीवालों के ‘बेटे’ को भ्रष्ट बताते रहे, लेकिन अदालत ने साफ कर…
