जिम में कम उम्र के युवाओं को आ रहे हार्ट मामलों को लेकर पंजाब सरकार सख्त नजर आ रही है। इन मामलों में गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि, जिम में इस्तेमाल होने वाले सप्लीमेंट की जांच की जाएगी। सरकार का कहना है कि, जिम में दिए जाने वाले सप्लीमेंट की पहचान होगी। इसके अलावा सीपीआर की बेहतरीन ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सप्लीमेंट की जांच इसलिए की जाएगी ताकि इसमें मिलावट या फिर खामी का पता लगाया जा सके। हार्ट से होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग की इंतजाम किया…
Author: Short Daily News
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार तड़के का नज़ारा बेहद खास रहा। जैसे ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 (Ax-4) मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर भारत की धरती पर कदम रखा, चारों ओर खुशी की लहर दौड़ गई। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ISRO के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बाहर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लहराते और ढोल-नगाड़े बजाते नज़र आए। लोगों ने इस पल को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि शुक्ला अब भारत की अंतरिक्ष शक्ति का नया…
देश में एक बार फिर से उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक 9 सितंबर 2025 को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी सामने आ जाएंगे। जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 तय की गई है और नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी। जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताई, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धनखड़…
देशभर के टोल प्लाज़ा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई सालाना पास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कार मालिक अब सिर्फ 3,000 रुपए में पूरे साल के लिए 200 ट्रिप कर सकेंगे। यह योजना 15 अगस्त की आधी रात से पूरे भारत में लागू हो गई है। क्या है योजना? कीमत: 3,000 रुपए ट्रिप्स: 200 (एक बार टोल पार करने पर एक ट्रिप माना जाएगा) वैधता: 1 साल, चाहे ट्रिप पूरे हों या न हों लागू वाहन: सिर्फ निजी कार, जीप और वैन पर, व्यवसायिक वाहन इस योजना में शामिल नहीं होंगे बुकिंग…
चंडीगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रोहित कुमार इन दिनों देशभर में “एक देश – एक चुनाव” (One Nation – One Election) के समर्थन में बड़ा अभियान चला रहे हैं। उनके नेतृत्व में बना “संविधान सपोर्ट ग्रुप” इस मुहिम को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहा है। राष्ट्रपति से मुलाकात अभियान के तीसरे चरण में रोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान रोहित ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की और अभियान की पूरी जानकारी दी। रोहित ने राष्ट्रपति को बताया कि देशभर…
अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई हाई-प्रोफाइल मुलाकात दुनिया भर की सुर्खियों में है। यह मुलाकात करीब 3 घंटे चली और इसके बाद दोनों नेताओं ने केवल 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खास बात यह रही कि इस दौरान किसी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया गया और दोनों नेता मंच से सीधे निकल गए। 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे पुतिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगभग 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे। अलास्का के एल्मेंडॉर्फ एयर बेस पर उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड…
फ़रीदकोट के ऐतिहासिक नगर में स्थित पवित्र गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद जी में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास दृश्य देखने को मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे और महान सूफ़ी संत बाबा शेख़ फरीद जी के पवित्र स्थल पर नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने गुरु चरणों में माथा टेककर पंजाब और पंजाबियों की चढ़दीकला, खुशहाली और संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से पंजाब में अमन-शांति और भाईचारा हमेशा कायम रहे। यह दौरा स्वतंत्रता दिवस 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी हिस्सा…
आज पूरा पंजाब तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा वीरों की रही है। शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि पंजाब के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम…
देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली और आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कराई गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री और लखनऊ की मेयर भी मौजूद रहीं। सीएम योगी का संबोधन तिरंगा फहराने के बाद सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा, “आज हम…
देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। उनका भाषण करीब दो घंटे चला, जिसमें उन्होंने कई बड़े मुद्दों और योजनाओं का जिक्र किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था समारोह में देशभर से चुने गए 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 85 गांवों के सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था। लाल किले और आसपास के इलाके में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई — 11 हज़ार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 3 हज़ार ट्रैफिक पुलिस, स्नाइपर्स,…
