Author: Short Daily News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नई दिल्ली से 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई योजनाओं का शुभारंभ किया, जिनका मकसद है – युवाओं की पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) और रोजगार के नए अवसर बढ़ाना। इन योजनाओं का खास फोकस बिहार पर रहेगा, जहां आने वाले चुनावों से पहले युवाओं को शिक्षा और नौकरी से जुड़ी कई नई योजनाओं की सौगात दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से जुड़े। पीएम-सेतु योजना: युवाओं को स्किल से जोड़ने की बड़ी पहल प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

पंजाब सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसने हर आम आदमी को राहत की सांस दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार ने अब तक 18 टोल प्लाज़ा हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं। इस फैसले से लोगों की रोज़ाना करीब ₹61.67 लाख की सीधी बचत होगी। सरकार का कहना है कि यह सिर्फ टोल हटाने का फैसला नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों को “बिना वजह लूट” से बचाने और उनके हक़ की रक्षा करने का कदम है। सरकार का विज़न – “रंगला पंजाब” “रंगला पंजाब” यानी एक खुशहाल और तरक्की वाला पंजाब।…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में ‘पहिल मार्ट’ का शुभारंभ किया। यह पहल पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (PSRLM) द्वारा शुरू की गई है, जिसका मकसद गाँव की महिलाओं की प्रतिभा और हुनर को सामने लाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पहिल मार्ट केवल एक बाज़ार नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और रचनात्मकता का प्रतीक है। यहाँ महिलाएँ…

Read More

उत्तर भारत में धान की कटाई के बाद हर साल जैसे ही धुंध फैलती है, किसान और आम लोग पराली जलाने की समस्या से परेशान हो जाते हैं। अब पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में “एक्शन प्लान-2025” लॉन्च किया है, जो पराली जलाने की पुरानी प्रथा को खत्म करने और किसानों के लिए नई आय के अवसर लाने वाला है। इस योजना में पराली को सिर्फ जला कर प्रदूषण फैलाने की बजाय “हरा सोना” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यानी इसे बायो-एनर्जी, जैविक खाद और बिजली उत्पादन जैसी उपयोगी चीजों में बदला जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने अपनी पहचान को विश्व स्तर पर मजबूत किया है। अब यह राज्य सिर्फ भारत का ‘अन्नदाता’, और ‘निवेश-प्रदाता’ भी, पंजाब दुनिया भर के निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थल बन गया है। जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य प्रमुख देशों का बढ़ता निवेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य की पहुंच अब वैश्विक हो चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि उनकी ‘उद्योग-प्रथम’ नीतियों ने एक ऐसा…

Read More

पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ज़िला तरन तारन से अपनी नई योजना “मेरा घर, मेरा मान” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लाल लकीर में आने वाली ज़मीन पर रहने वाले लोगों को अब कानूनी मालिकाना हक दिया जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर ने लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। तरन तारन हल्के के 11 गांवों में रहने वाले लोगों को इस योजना का पहला लाभ मिला। इस अवसर पर ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां…

Read More

पंजाब सरकार ने राज्य के उद्योगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब पंजाब में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उद्योगों को बिजली सस्ती मिलेगी। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने कहा है कि रात में चलने वाले उद्योगों को प्रति यूनिट ₹1 कम रेट पर बिजली दी जाएगी। यह फैसला 16 अक्टूबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। क्यों लिया गया ये फैसला? सर्दियों में पंजाब में रात के समय बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। इस दौरान राज्य के पास अतिरिक्त बिजली बचती है, जिसे सरकार अभी…

Read More

पटियाला के राजपुरा में मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत नीदरलैंड की कंपनी De Heus का नया प्लांट आज शुरू हुआ। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे और उन्होंने प्लांट का औपचारिक उद्घाटन किया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस कंपनी के आने से पंजाब के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही राज्य को राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि अब पंजाब में कई और कंपनियां आ रही हैं और जल्द ही राज्य देश का अगला इंडस्ट्रियल हब बनेगा। सीएम ने बाढ़ का भी किया जिक्र मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि हाल…

Read More

त्योहारों के सीज़न से पहले मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (M.S.P.) में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी है। इस फैसले के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि पहले सरकार ने जी.एस.टी. घटाकर आम जनता को राहत दी, और अब फसलों के दाम बढ़ाकर किसानों को भी फायदा पहुंचाया गया है। बलियावाल ने बताया कि गेहूं के MSP में 160 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल…

Read More

पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान के बाद काउंसिल ऑफ लॉयर्स ने जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। यह याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 1 अक्टूबर 2025 को सुनी गई। हाईकोर्ट ने इस सुनवाई में पंजाब सरकार और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता द्वारा पेश किए गए सुझावों पर फौरन कार्रवाई की जाए। याचिका में सरकार से यह भी कहा गया कि हाईकोर्ट की देखरेख में एक तीन सदस्यीय SIT बनाई जाए, जिसमें कोई सेवानिवृत्त या कार्यरत हाईकोर्ट जस्टिस अध्यक्ष हों। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, अभिषेक मल्होत्रा और ईशान भारद्वाज ने बताया…

Read More