पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। विभाग ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा (आईपीएस) की ओर से जारी किए गए हैं और इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार रवजोत ग्रेवाल (आईपीएस) को ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पद पर बरकरार रखते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर आईवीसी एंड एसयू (IVC & SU)…
Author: Short Daily News
पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में कटौती की है। इस कटौती का लाभ 1 अप्रैल 2026 से पंजाब भर के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। पंजाब सरकार ने नए रेटों को जारी करते हुए बताया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। बता दें कि पंजाब सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देती है। वहीं, 2 महीने का बिलिंग सर्किल के चलते 600 यूनिट मुफ्त होते हैं। ऐसे में नई बिजली दरों के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले यूजर्स का बिल…
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का संबोधन जारी है। उन्होंने “सत श्री अकाल” कहकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बजट सत्र को संबोधित करना उनके लिए गर्व की बात है और पंजाब की तरक्की के लिए यह बजट महत्वपूर्ण योगदान देगा। राज्यपाल के भाषण शुरू होते ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले विधायकों से राज्यपाल ने अपील की कि वे अपने मुद्दे बाद में उठाएं। उन्होंने कहा कि विरोध करना आपका अधिकार है, लेकिन सही समय पर विरोध जताएं, आपको पूरा समय दिया जाएगा।…
विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। हालांकि अभिभाषण शुरू होते ही सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “सत श्री अकाल” कहकर की, लेकिन जैसे ही उन्होंने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करने लगे। इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति का मुद्दा उठाया और…
पंजाब पुलिस में इस साल 3298 कर्मियों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी। 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां आने वाली शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा। पंजाब पुलिस की तरफ से भर्ती को लेकर जारी की गई जानकारी। 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे पंजाब पुलिस…
मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से 24×7 हेल्पलाइन पहले ही स्थापित कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी को भारत सरकार…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य में स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए मिसाली कदम उठाते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज राज्य भर में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। इस प्रोजेक्ट के तहत दो सरकारी मेडिकल कॉलेज, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत दो कॉलेज तथा निजी और अल्पसंख्यक संगठनों के द्वारा विकसित तीन कॉलेज शामिल हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…
सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये…
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में पंजाब सरकार वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर ₹3,500 करोड़ का निवेश कर रही है। स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन मिशन के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहतर करने के लिए काम हो रहा है। यह केवल एक वित्तीय समझौता नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की शिक्षा नीतियों पर वैश्विक संस्थाओं के अटूट भरोसे का प्रतीक है। इतने विशाल स्तर का निवेश यह साफ करता है कि पंजाब की शिक्षा क्रांति अब केवल राज्य या देश तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार…
मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन सरकारी छुट्टियों की सौगात मिलने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके बाद 22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 23 मार्च (सोमवार) को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर भी पंजाब सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस तरह पंजाब में लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार छुट्टियों के चलते…
