Search

BREAKING
तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे

पंजाब में बिजली सस्ती हुई:दरों में कटौती, free unit से ज्यादा खपत पर भी बिल कम आएगा, कमर्शियल यूजर्स को भी फायदा

March 6, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में कटौती की है। इस कटौती का लाभ 1 अप्रैल 2026 से पंजाब भर के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। पंजाब सरकार ने नए रेटों को जारी करते हुए बताया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है।

बता दें कि पंजाब सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देती है। वहीं, 2 महीने का बिलिंग सर्किल के चलते 600 यूनिट मुफ्त होते हैं। ऐसे में नई बिजली दरों के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले यूजर्स का बिल भी अब कम आएगा।

बिजली दरों में कटौती के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते पंजाब के ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा।

कमर्शियल यूजर्स को भी फायदा पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट कम किए गए हैं। इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दरों को पांच रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। जो कि देश में सबसे कम है।

ये होगी नई बिजली दरें…

श्रेणी मौजूदा टैरिफ (2025-26) नया टैरिफ (01.04.2026 से)
स्लैब फिक्स्ड चार्ज / महीना ऊर्जा शुल्क स्लैब फिक्स्ड चार्ज / महीना ऊर्जा शुल्क  
घरेलू सप्लाई (2 kW तक) 0–300 यूनिट 50 ₹/kW 5.40 ₹/kWh 0–300 यूनिट 50 ₹/kW 3.85 ₹/kWh
घरेलू सप्लाई (2 kW तक) 300 यूनिट से ऊपर 50 ₹/kW 7.75 ₹/kWh 300 यूनिट से ऊपर 50 ₹/kW 7.05 ₹/kWh
2 kW से 7 kW तक 0–300 यूनिट 75 ₹/kW 5.72 ₹/kWh 0–300 यूनिट 70 ₹/kW 4.25 ₹/kWh
2 kW से 7 kW तक 300 यूनिट से ऊपर 75 ₹/kW 7.75 ₹/kWh 300 यूनिट से ऊपर 70 ₹/kW 7.05 ₹/kWh
7 kW से 20 kW तक 0–300 यूनिट 110 ₹/kW 6.44 ₹/kWh 0–300 यूनिट 100 ₹/kW 5.00 ₹/kWh
7 kW से 20 kW तक 300 यूनिट से ऊपर 110 ₹/kW 7.75 ₹/kWh 300 यूनिट से ऊपर 100 ₹/kW 7.05 ₹/kWh
20 kW से 100 kVA सभी यूनिट 130 ₹/kVA 6.75 ₹/kVAh सभी यूनिट 130 ₹/kVA 6.20 ₹/kVAh
100 kVA से ऊपर सभी यूनिट 140 ₹/kVA 6.96 ₹/kVAh सभी यूनिट 140 ₹/kVA 6.40 ₹/kVAh
श्री हरमंदिर साहिब / दुर्ग्याणा मंदिर पहली 2000 यूनिट फ्री पहली 2000 यूनिट फ्री
श्री हरमंदिर साहिब / दुर्ग्याणा मंदिर 2000 यूनिट से ऊपर NA 6.41 ₹/kWh 2000 यूनिट से ऊपर NA 6.10 ₹/kWh

पढ़ें कैसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल पहले से कम आएगा…

  • 300 यूनिट से ज्यादा यूज करने पर राहतः पंजाब सरकार प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली उपभोक्ताओं को देती है। इससे ज्यादा बिजली यूनिट खर्च करने पर उपभोक्ताओं को पूरा बिल देना होता है। अब ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी कटौती हो जाएगी।
  • 2 किलोवाट लोड से ज्यादा पर भी कमीः पीएसपीसीएल अब तक 2 किलोवाट लोड तक वाले उपभोक्ताओं से पहली 300 यूनिट का बिल 5.40 रुपए प्रति यूनिट वसूलता है। अगर खपत 300 यूनिट से ज्यादा होती है तो ऊपर की यूनिट की दर 7.75 रुपए थी।
  • 1.50 रुपए प्रति यूनिट की कटौतीः इसी तरह 2 किलोवाट से 7 किलोवाट खपत वाले उपभोक्ताओं से पहली 300 यूनिट का बिल 5.72 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से वसूलता है। जबकि 300 से ऊपर की यूनिटों का रेट 7.75 रुपए प्रति यूनिट था। अब सरकार ने सभी रेटों में 1.50 रुपए की कटौती कर दी है। 7 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली यूनिटों की दरों में 1.50 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की गई है।

PSPCL पहली बार मुनाफे की कंपनी बनी सरकार का दावा है कि इस कार्यकाल में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) पहली बार मुनाफे वाली कंपनी बनी है और पीएसपीसीएल को A+ रेटिंग और FY 2024-25 में ₹2634 करोड़ का मुनाफा हुआ है।