Author: Short Daily News

CM भगवंत मान ने आज लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च की। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की। लॉन्चिंग के बाद सीएम ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए। सीएम ने कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपके कारण कई घरों के चूल्हे जलते हैं। आप भी अन्नदाता…

Read More

बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस यानी Liquefied Petroleum Gas (LPG) के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 913 रुपये हो गई है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा था। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं। रसोई गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम जनता के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। आम परिवारों की जेब पर बढ़ेगा बोझ रसोई गैस…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज राज्य के औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। वह लुधियाना में पंजाब की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी साझा की गई है। इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च करने से पहले मुख्यमंत्री लुधियाना में उद्यमियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी का आधिकारिक लॉन्च Hyatt Regency Ludhiana में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री Punjab Agricultural University के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में राज्य भर से चुनी गई महिलाओं को सम्मानित करेंगे।…

Read More

लीगल सेल ने राज्य के वकीलों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लीगल सेल ने पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ ऑर्डर में लिए गए ऐतिहासिक फैसले का दिल से स्वागत किया है। इस फैसले के तहत, वकीलों के चैंबर के बिजली कनेक्शन को गैर-आवासीय आपूर्ति (एनआरएस) कैटेगरी से बदलकर घरेलू आपूर्ति (डीएस) श्रेणी में कर दिया गया है। लीगल सेल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का उनके पर्सनल दखल और निरंतर…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर ‘बैंड बाजे’ के साथ पहुंचकर एक अनोखा रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसी नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा ‘आप’ मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की सख्त निंदा करने के लिए किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में ‘आप’ के कई विधायकों और पार्टी नेताओं ने बैंड के साथ विधानसभा की ओर मार्च किया। यह मार्च जंडियाला गुरु में एक रैली के दौरान बाजवा द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में एक सांकेतिक…

Read More

पंजाब भर में घरों, कारोबारों और उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती की गई है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें प्रति यूनिट 1.5 रुपये तक, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 79 पैसे प्रति यूनिट और औद्योगिक इकाइयों के लिए 74 पैसे प्रति यूनिट तक कम की गई हैं। पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग द्वारा विश्वजीत खन्ना, आईएएस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता और सदस्य रविंदर सिंह सैनी (सदस्य तकनीकी) तथा रवि कुमार (सदस्य कानूनी) की मौजूदगी में जारी किया गया नया टैरिफ आदेश 1 अप्रैल, 2026…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला उद्यमशीलता की भावना का जश्न मनाने के लिए शुरू किए गए भगवंत मान सरकार के ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ को राज्य भर की महिलाओं से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह पहल आप सरकार के महिला मज़बूती को बढ़ावा देने और महिलाओं को उद्यमशीलता के ज़रिए अपनी पहचान बनाने में मदद करने के प्रतिबद्धता को दिखाती है।  प्रोग्राम का पहला फेज़ 2 मार्च से 6 मार्च तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ था, जहाँ व्यापार और स्वंय रोजगार अलग-अलग रूपों में काम कर रहीं महिलाओं को उनकी उपलब्धियों और योगदान…

Read More

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए सेवा और विकास के रास्ते पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 16वीं पंजाब विधानसभा के 12वें बजट सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा, उद्योग और जनसेवाओं में सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया। राज्यपाल ने बताया कि पंजाब में 23 जिला अस्पताल, 42 सब-डिविजनल अस्पताल, 162 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, 523 प्राइमरी हेल्थ सेंटर और 881 आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। आम आदमी क्लीनिकों…

Read More

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश सरकार का यह फैसला कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की घोषणा के बाद आया है। इससे पहले कर्नाटक की सीएम ने बजट सत्र के दौरान राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने का ऐलान किया था। आंध्र प्रदेश के सीएम ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है। 90 दिनों में…

Read More

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने देश में टॉप किया है, वहीं हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक (AIR 3) हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. एकांश की यह कामयाबी रातों-रात नहीं आई है. वे इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं. एकांश ने साल 2024 में UPSC परीक्षा में 342वीं रैंक हासिल की, 2025 में 295वीं और फिर 2026 के परिणाम में देश में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल…

Read More