Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘AAP’ नेता

March 7, 2026By Short Daily News
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर ‘बैंड बाजे’ के साथ पहुंचकर एक अनोखा रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसी नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा ‘आप’ मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की सख्त निंदा करने के लिए किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में ‘आप’ के कई विधायकों और पार्टी नेताओं ने बैंड के साथ विधानसभा की ओर मार्च किया। यह मार्च जंडियाला गुरु में एक रैली के दौरान बाजवा द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में एक सांकेतिक प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि बैंड बजने के साथ-साथ ‘आप’ नेताओं ने कांग्रेसी नेता से माफी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की।
  मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बाजवा द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं और यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि समूचे दलित समुदाय के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा ने पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी का मजाक उड़ाया है, जो कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है। ‘आप’ नेता ने आगे कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेसी नेताओं के घमंड को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं और गरीब व दलित समुदायों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
  ईटीओ ने कहा कि ‘आप’ ने पहले भी बाजवा से उनके बयान के लिए माफी मांगने को कहा था, लेकिन अफसोस जताने की बजाय वे लगातार चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजवा आज हमारे सामने होंगे, तो हम उनसे फिर पूछेंगे कि क्या वे दलित समुदाय के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर आज भी कायम हैं। ‘आप’ नेताओं ने जोर देकर कहा कि गरीब और पिछड़े लोगों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस नेतृत्व को ऐसी टिप्पणियों का जवाब देना होगा। उन्होंने दोहराया कि बाजवा को अपने असंवेदनशील बयान के लिए दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।