पंजाब में लंबे समय से उद्योगों के पलायन, बेरोज़गारी और आर्थिक सुस्ती को लेकर जो चिंता थी, उसे अब एक नई दिशा मिलती दिख रही है. मान सरकार ने बताया है कि नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी ने राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐसा रोडमैप पेश किया है, जिसे उद्योग जगत भी गंभीरता से देख रहा है और आम लोग भी उम्मीद के साथ जोड़कर देख रहे हैं. यह सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज़ नहीं बल्कि पंजाब के आर्थिक पुनर्निर्माण की शुरुआत माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में उद्योग लगाने को लेकर कई…
Author: Short Daily News
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चुनाव से पहले अपना आखिरी बजट पेश कर दिया. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज (08 मार्च) राज्य का वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 260437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बजट के जरिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों के वक्त महिलाओं के लिए 1000 रुपये प्रति महीना देने की गारंटी पूरी करने की घोषणा की है. बजट में सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना’ लागू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे. राज्य में 18 साल से…
पंजाब की भगवंत मान सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. राज्य की महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं SC वर्ग की महिलाओं को सरकार 1500 रुपये देगी. ये राशि मुख्यमंत्री मावा-धीआ सत्कार योजना’ के तहत दी जाएगी. मान सरकार इस योजना को बैसाखी से लागू करने की प्लानिंग कर रही है. बता दें कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चुनाव से पहले महिलाओं को ये गारंटी दी थी. महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक बजट पेश करने के बाद, पंजाब के वित्तीय मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मॉडलों के बीच साफ अंतर पेश किया। वित्तीय मंत्री चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व “गारंटी की पवित्रता” से पहचानी जाती है – जो पंजाब में महिलाओं के लिए महीने की इनकम के लिए मजबूत बजट व्यवस्था के साथ साबित हुई है – लेकिन पीएम मोदी की “गारंटी”, जैसे कि दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये महीने की मदद का वादा, राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लड़कियों को पंजाब के सुनहरे भविष्य के निर्माण में बराबरी का भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन, अर्थव्यवस्था और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के बिना राज्य देश का अग्रणी राज्य नहीं बन सकता। लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किस प्रकार पंजाब सरकार उन बाधाओं को दूर कर रही है जो महिलाओं को प्रमुख क्षेत्रों से दूर रखती थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में मेरिट और योग्यता के आधार पर…
मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जहां महिलाओं की भलाई के लिए अहम फैसले ले रही है, वहीं महिलाओं की आर्थिक हालत सुधारने और उन्हें उचित सम्मान और गरिमा दिलाने के लिए उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। यह बात लोकसभा सदस्य स. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां बरनाला क्लब में “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” के तहत ” महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम ” को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत सबसे पहले हलका स्तर पर महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जा रहा है।…
सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान अशीर्वाद योजना के तहत 2,777 पात्र लाभार्थियों को कुल ₹14.16 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कर सकें। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अशीर्वाद पोर्टल के माध्यम से श्री अमृतसर साहिब, बरनाला, फरीदकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना,…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना में ऐतिहासिक औद्योगिक और व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार क्रांतिकारी सुधारों और उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए प्रोत्साहन ढांचे के माध्यम से पंजाब को देश का नंबर एक निवेश गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार ने औद्योगिक विकास को तेज करने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने और पूरे राज्य में रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से व्यापक सुधारों के साथ नई औद्योगिक नीति तैयार की है। यह बताते हुए कि पंजाब…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सिंगापुर की प्रिंसिपल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के आठवें बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से परिचित कराना और राज्य की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, कांग्रेस और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधा मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 का…
पंजाब में उच्च शिक्षा, औद्योगिक विकास और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann की अगुवाई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने Sri Anandpur Sahib में Guru Tegh Bahadur के नाम पर एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में सरकारी कॉलेजों में 1,158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों की भर्ती को भी हरी झंडी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार विश्वविद्यालय की स्थापना और “श्री गुरु तेग बहादुर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय” के लिए ड्राफ्ट बिल को भी मंजूरी दे दी गई…
