Search

BREAKING
• AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली • पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत में • CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल • नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला • सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान • मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू • CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग • पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति

AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली

October 15, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज को बदल दिया है। पार्टी ने राजविंदर कौर थियाड़ा की जगह अब दीपक बाली को नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। जालंधर कैंट में यह बदलाव किए जाने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चल रही थीं। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि दीपक बाली आगामी चुनाव में पंजाब कांग्रेस के नेता परगट सिंह को चुनौती दे सकते हैं।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज को अचानक बदल दिया था। जालंधर के मेयर विनीत धीर को दिनेश ढल्ल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब जालंधर कैंट में इंचार्ज बदलने के फैसले को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

दीपक बाली लंबे समय से जालंधर में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्हें जालंधर में पार्टी को मजबूत करने वाले प्रमुख सदस्यों में गिना जाता है। इसके अलावा, वह दोआबा क्षेत्र में पंजाब सरकार के ‘हमारे राम’ और ‘शिव महिमा’ कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इन कार्यक्रमों की सफलता के बाद पार्टी ने उन्हें जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अब देखना होगा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को कितना फायदा मिलता है।