Search

BREAKING
भगवंत मान ने आरोपों को बताया ‘गंदी राजनीति’, कहा- फर्जी वीडियो से छवि खराब करने की साजिश मौसम ने ली करवट, हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ में 26 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: CM भगवंत सिंह मान भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल नारकोटिक्स एनोनिमस पीयर-सपोर्ट प्रोग्राम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत पंजाब के 13 ज़िलों तक फैला CM भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब, पार्टी कार्यक्रम में एससी नेताओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

‘संत का स्वाभिमान उसका राष्ट्र’, शंकराचार्य विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ का आया पहला बयान

January 22, 2026By Short Daily News

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान को लेकर हुए विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कहा कि एक योगी, एक संत के लिए, एक सन्यासी के लिए धर्म व राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता, उसकी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी कुछ नहीं होती.

सोनीपत पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि एक संत के लिए धर्म ही उसकी प्रॉपर्टी है, राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है. कोई धर्म के खिलाफ आचरण करता है, क्योंकि ऐसे बहुत कालनेमि होंगे जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे होंगे, हमें उनसे सतर्क रहना होगा. किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं है. चार करोड़ लोगों ने 18 तारीख को माघ मेले से स्नान किया.

वहीं सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है, यह संतो का प्रताप है, जिससे श्रद्धालुओं का सम्मान हो रहा है. आज गुलामी की बेड़ियां टूट गई आज अयोध्या में भव्य सनातन पताका फहरा रही है. आज से दस साल पहले काशी विश्वनाथ धाम में एक साथ दस लोग नहीं जा सकते थे, आज वहां डेढ़ से 2 लाख श्रद्धालु वहां रोज दर्शन करते हैं.

सोनीपत पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि भारत की सनातन धर्म की विरासत में नाथ पंथ प्राचीनतम उपासना विधियों में से एक है, जिसने जीवन जीने के लिए नई प्रेरणा दी है. समाज को प्रेरित किया है, यही कारण है वृहत्तर भारत में उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम नाथ सन्यासियों के चिन्ह मिलेंगे.

PM मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनते खुद को देख रहा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज ये देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनते खुद को देख रहा है. हमारा सौभाग्य है कि 1000 साल में जिसमें दर्जनों पीढियां चली गईं, ये एक हजार वर्ष गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए पूरे हो गए, लोगों ने मान लिया था कि गुलामी की जंजीरों को नहीं तोड़ पाएंगे.