Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

UP Cabinet Meeting: 5000 में कमर्शियल लैंड की गिफ्ट डीड.. योगी कैबिनेट की अहम बैठक में इन एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

January 6, 2026By Short Daily News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार, लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसमें लोक निर्माण (PWD), स्वास्थ्य, उद्योग, आवास, ग्राम्य विकास और अन्य विभाग शामिल हैं. बैठक में आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव रखा जा सकता है. स्टांप एवं रजिट्रेशन विभाग के संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल सकती है. इससे पहले सरकार आवासीय व कृषि संपत्तियों की रजिस्ट्री पर यह छूट प्रदान कर चुकी है. कैबिनेट की बैठक में 500 रुपये तक के स्टांप पेपर की बिक्री पर यूजर चार्ज लेने संबंधी निर्णय हो सकता है.

उद्योग विभाग के इन प्रस्तावों पर चर्चा

उद्योग विभाग द्वारा तैयार की गई उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति के लागू करने के लिए नियमावली को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल सकती है. कुशीनगर व झांसी में उप निबंधक कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे. इसके अलावा पीलीभीत में बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा. इसके अलावा प्रदेश में सेमीकंडक्टर नीति में संशोधन के प्रस्ताव पर भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) के सड़क निर्माण, पुलों की मरम्मत और नई परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन एवं टेंडर प्रक्रिया से जुड़े प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है. नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, अस्पतालों में बेड बढ़ाने, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य योजनाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.