Search

BREAKING
मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च ‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू CM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थर दिल्ली में CM मान की अहम बैठकें, धान से लेकर बिजली और गुरबाणी तक उठाए पंजाब के मुद्दे मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ मैराथन, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेश पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादव

दिल्‍ली में PM नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा तेज

January 5, 2026By Short Daily News
यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के दिल्‍ली दौरे पर हर किसी की नजर है। सोमवार को उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत होती रही। सूत्रों का कहना है कि यूपी मंत्रिमंडल विस्‍तार, एसआईआर अभियान समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। योगी आदित्‍यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्‍यनाथ शाम को बीजेपी के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नबीन और वरिष्‍ठ नेता जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। सीएम के साथ यूपी के दोनों डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।

यूपी संगठन में भी बदलाव संभव

नितिन नबीन के साथ होने वाली बैठक को यूपी संगठन में संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़े फैसले ले सकता है। इसके तहत जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के साथ-साथ नए नेतृत्व को आगे लाने पर भी विचार हो सकता है।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की तैयारी

कैबिनेट विस्तार और कई मंत्रियों के फेरबदल के संकेतों ने चुनावी तैयारियों को संकेत देना शुरू कर दिया है। पार्टी अब नए साल में पूरी तरह से चुनावी मोड में उतरने वाली है। ऐसे में सभी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद योगी कैबिनेट में विस्‍तार हो सकता है। पूर्व यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है।