Search

BREAKING
पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?

Punjab Government ने धान की निर्विघ्न खरीद के लिए किए पुख़्ता इंतज़ाम, Flood-Affected जिलों पर भी नज़र

August 29, 2025By Short Daily News

पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन में धान की एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करने के लिए मंडियों में पूरी तैयारी शुरू कर दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इस बार किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंडियों में पूरी तैयारी

कृषि मंत्री ने किसान भवन, चंडीगढ़ में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट और कृषि, खाद्य आपूर्ति व मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें साफ कहा गया कि मंडियों में सफाई, शेड, पीने का पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इसके अलावा, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (PAU) के कैलीबरेटिड नमी मीटर भी मंडियों और खरीद केंद्रों में लगाए जाएंगे, जिससे धान की नमी की माप एक जैसी हो और किसानों को रेट को लेकर कोई दिक्कत न हो।

बाढ़ प्रभावित जिलों पर भी नज़र

इसी बैठक के दौरान मंत्री ने मुख्य कृषि अधिकारियों (CAOs) से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा भी लिया।
कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को हर संभव मदद दें और यह सुनिश्चित करें कि किसान मंडियों में सूखी फसल ही लेकर आएं, ताकि खरीद में किसी तरह की समस्या न हो।

किसानों की सुविधा के लिए तैनात स्टाफ

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने बताया कि मंडियों में किसानों की मदद के लिए फील्ड स्टाफ तैनात कर दिया गया है। मंडियों में बिजली, शौचालय, शेड और साफ पीने के पानी जैसी सुविधाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी।

बारदाने की सप्लाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि धान की खरीद के लिए ज़रूरी 5.40 लाख बारदाने की गांठों में से लगभग 3.50 लाख पहले ही पहुँच चुकी हैं, जबकि बाकी गांठें सितंबर के मध्य तक उपलब्ध हो जाएंगी।

सरकार का वादा

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस खरीफ सीजन में धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें समय पर मिलेगा।