Search

BREAKING
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली सिटी में नगर निगम का बुल्डोजर एक्शन:HC के आदेश पर एनक्रोचमेंट के खिलाफ ड्राइव

January 19, 2026By Short Daily News

मोहाली नगर निगम, पुलिस व गमाडा की तरफ से लोगों द्वारा घरों के सामने ग्रीन बेल्ट, मार्केट्स, फुटपाथ व अन्य जगहों पर किए गए एनक्रोचमेंट (अवैध कब्जे) हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया है। इस दौरान लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई हेज, क्यारियां व पार्किंग तक हटाई जा रही हैं। निगम ने पहले ही इस मामले में लोगों को वार्निंग जारी की थी। इसके बाद अब यह ड्राइव शुरू की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर लोगों को यह अतिक्रमण हटाना होगा।

13 जनवरी को हाईकोर्ट जारी जारी किए

यह एक्शन नगर निगम की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के 13 जनवरी को जारी आदेश के बाद शुरू किया गया है। इस कार्रवाई के बाद निगम को अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करनी है। वहीं, नगर निगम की तरफ से लोगों व कब्जाधारकों को वार्निंग दी गई है कि वे अपने स्तर पर तुरंत अतिक्रमण हटा लें। इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।

नगर निगम की टीमें अपनी कार्रवाई को करते हुए। साथ ही रिकॉर्डिंग करते हुए अधिकारी।
नगर निगम की टीमें अपनी कार्रवाई को करते हुए। साथ ही रिकॉर्डिंग करते हुए अधिकारी।

सारी कार्रवाई की हो रही है वीडियोग्राफी

निगम निगम की तरफ से यह एक्शन फेज-सात से शुरू किया गया । सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। पुलिस का सख्त पहरा है। अधिकारियों की माने तो यह कब्जे लंबे समय से है। इस वजह से लोगों को दिक्कत आती है। हादसों का डर बना रहता है। इतना ही नहीं आपात स्थिति में रेस्क्यू वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाते है। इस वजह से यह भी कार्रवाई मुहिम है। जब तक यह कब्जे हटा नहीं दिए जाते है, उस समय तक एक्शन जारी रहेगा।