Search

BREAKING
पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाई सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘GHOSTFACE KILLAH’ रिलीज, आते ही छाया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू CM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागत हरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्म आप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया| Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू

पंचकूला में पहली बार सजा बाबा बागेश्वर का दरबार, CM नायब सैनी बोले, ‘जब युवा राम को अपनाता है, तो…’

May 27, 2025By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार (26 मई) को पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘श्री हनुमान कथा’ में भाग लिया। यह पहला अवसर था, जब बाबा बागेश्वर का दरबार पंचकूला की भूमि पर सजा। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे हनुमान जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें।

CM सैनी ने कहा, “जब युवा हनुमान बनता है, तो वह राष्ट्र रक्षा के लिए प्राण तक अर्पण कर देता है।” उन्होंने इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सराहना करते हुए कहा, “आपका सबसे बड़ा योगदान यह है कि आपने युवाओं को धर्म से जोड़ा है।”

इस आयोजन में मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे हनुमान जी के बल, साहस और भक्ति से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन युवाओं में नैतिक और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

धर्म से संयम और संकल्प आता है- CM नायब सैनी

उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा योगदान ये है कि आपने हमारे युवाओं को धर्म से जोड़ा है, ये मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है. युवा जब धर्म से जुड़ता है तो संयम और संकल्प आता है. युवा जब राम को अपनाता है तो वह कर्तव्य-पथ को चुनता है और जब युवा हनुमान बनता है तो राष्ट्र रक्षा के लिए प्राण तक अर्पण कर देता है.”

सनातन धर्म ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देता है- सीएम सैनी

CM सैनी ने धीरेंद्र शास्त्री की वाणी में वेदों की गूंज, राष्ट्रभक्ति और तर्क का मेल बताया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं, बल्कि एक जीने का तरीका है, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का भविष्य डिजिटल और दिव्य, आधुनिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में आगे बढ़ेगा और इस दिशा में संतों तथा तीर्थस्थलों की भूमिका बेहद अहम होगी.

इस विशेष अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित कई लोग मौजूद रहे. पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली.