Search

BREAKING
पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाई सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘GHOSTFACE KILLAH’ रिलीज, आते ही छाया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू CM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागत हरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्म आप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया| Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू

पंचकूला में CM नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की, बोले– ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों को मिला करारा जवाब।

May 13, 2025By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को पंचकूला में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सेक्टर-5 स्थित यवनिका ओपन थिएटर से शुरू होकर मेजर संदीप शांकला चौक तक गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पहलगाम में हुए आतंकी हमले का सख्त जवाब दिया गया है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान की साजिशों को उजागर कर दिया गया है।

‘आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़’: CM ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सरकार ने बॉर्डर सील करने के साथ ही सिंधु जल संधि भी निलंबित करते हुए पाकिस्तान पर प्रहार किया है. सरकार ने आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. जिसके चलते पाकिस्तान दुनिया से अलग-थलग पड़ गया है. यह युद्ध नहीं भारत का प्रतिशोध था.

‘ऑपरेशन सिंदूर का सफल अंजाम’: CM ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल अंजाम दिया है. उन्होंने हमारे राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है. मैं अपने वीर जवानों की वीरता और साहस को नमन करता हूं. इस ऑपरेशन में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने भारत माता की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को झुकने नहीं दिया,इसलिए मैं उनको श्रद्धा से शीष झुकाकर नमन करता हूं.

‘तिरंगा यात्रा शौर्य का उत्सव’: पंचकूला की पावन धरती पर तिरंगा यात्रा भारत माता के गौरव का उत्सव और राष्ट्र के आत्मसम्मान और शौर्य का उत्सव है. ये उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है. इस दौरान सीएम ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने साहस-निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है यह हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन चुका है.

‘भारतीय सेना को समर्पित तिरंगा यात्रा’: CM ने कहा कि यह नया भारत है और भारतीय सैनिकों के जोश का परिणाम है. ऑपरेशन सिंदूर और सीता नवमी का दिन अब कुकृत्य करने वालों को समझ में आ गया होगा. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मोदी ने संसार को बताया है कि आतंकवाद को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा. अगर शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप नहीं रहेगा. मोदी द्वारा बनाए गए आत्मनिर्भर भारत ने गौरव से भर दिया है. यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को समर्पित है.