Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

गोवा के शिरगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़, 6 लोगों की मौत; PM मोदी जताया दुख।

May 3, 2025By Short Daily News

गोवा के शिरगांव में शुक्रवार रात श्री लैराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह जानकारी शनिवार सुबह सामने आई। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से करीब 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम भारी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। उसी दौरान एक दुकान के पास बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने पर कुछ लोग नीचे गिर पड़े। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ शुरू हो गई। क्राउड कंट्रोल के पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से हालात बिगड़ गए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला हिंदू धार्मिक उत्सव है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

40 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे

गोवा पुलिस के मुताबिक- महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों के 30 से 40 हजार लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार शाम भीड़ मंदिर की ओर जा रही थी, तभी एक ढलान पर कुछ लोग गिर पड़े। इसके बाद पीछे से आ रहे लोग भी एक-दूसरे पर गिरते चले गए। 40 से 50 लोग इस दौरान नीचे गिर गए। इसके बाद अफरा-तफरी होने से भगदड़ मच गई।

यात्रा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ही तैनाती हुई थी। वहीं, भीड़ की एक्टिविटी को ड्रोन की मदद से ट्रैक किया जा रहा था।

PM मोदी ने हादसे को लेकर CM सावंत से बात की

CM प्रमोद सावंत ने ‘X’ पर लिखा- शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मैंने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। PM नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सावंत ने कहा- गोवा में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। मैं मौके पर पहुंचा हूं और घायलों से अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मिला हूं।

भगदड़ पर PM मोदी सहित अन्य नेताओं के बयान

PM नरेंद्र मोदी- गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के समय भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- गोवा के शिरगांव में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।