Search

BREAKING
• पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार • लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे • वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान • दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान • Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल • ‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस • पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित • पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल • राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू • अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा

पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

September 4, 2026By Short Daily News

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर उत्तरी और पूर्वी पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

4 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला से लगते उत्तरी-पूर्वी इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर समेत कई अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

5 सितंबर को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं 6 और 7 सितंबर को पंजाब के सभी 23 जिलों में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। यानी इन दो दिनों में राज्य को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है।

गुरुवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई और तापमान सामान्य के आसपास रहा। बठिंडा और चंडीगढ़ में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अमृतसर में 34.2, लुधियाना में 33.6, पटियाला में 35 और मोहाली में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बारिश की बात करें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना में सबसे अधिक 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पठानकोट के थीन बांध क्षेत्र में 1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा।