Search

BREAKING
चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवाल मान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवाल हेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मान पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज सीमा रेखा के भीतर रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत, ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मिला मालिकाना हक CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायक अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर UNODC और पंजाब जेल विभाग ने नशा, HIV और जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य पर किया विचार-विमर्श नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, CM भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-CM भगवंत सिंह मान जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवाल

UP: योगी सरकार का किसानों को तोहफा: इजरायली तकनीक से खेती होगी हाईटेक, आमदनी होगी दोगुनी।

April 30, 2025By Short Daily News

इजरायल कृषि क्षेत्र में दुनिया के सबसे उन्नत देशों में गिना जाता है. वहां की ड्रिप सिंचाई, ग्रीन हाउस टेक्नोलॉजी और पौध उत्पादन तकनीकों को अब उत्तर प्रदेश की धरती पर उतारने की योजना है.

UP में योगी आदित्यनाथ सरकार खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. अब प्रदेश में इजरायल की अत्याधुनिक कृषि तकनीक की मदद से सब्जी उत्पादन में गुणात्मक और मात्रात्मक सुधार की तैयारी हो रही है. इस योजना के तहत राज्य में 26 करोड़ उन्नत पौध तैयार किए जाएंगे, जिससे किसानों को अधिक उपज मिलेगी और उनकी आमदनी में इजाफा होगा.

प्रदेश सरकार द्वारा कौशांबी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स’ और चंदौली में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स’ की स्थापना की जा रही है. इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में दो-दो हाईटेक नर्सरियों की स्थापना की योजना है. कुल मिलाकर 150 हाईटेक नर्सरियों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जो किसानों को अच्छी क्वालिटी की पौध, प्रशिक्षण और आधुनिक खेती के सभी संसाधन उपलब्ध कराएगा.

प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि इन प्रयासों से किसानों की आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए किसानों को भारी सब्सिडी दी जा रही है. ड्रिप सिंचाई पर लघु व सीमांत किसानों को 90% और अन्य को 80% तक अनुदान दिया जा रहा है. इसी तरह स्प्रिंकलर सिस्टम पर 75% से 65% तक की सब्सिडी दी जा रही है.

सरकार का फोकस इस समय खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों को बेहतर मार्केटिंग सुविधाएं देने पर है. हाईटेक नर्सरियों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए किसानों को बीज, पौध, उर्वरक, कीटनाशक, जैविक उत्पाद, जल प्रबंधन और बाजार से जुड़ी हर जानकारी सुलभ कराई जाएगी.

किसानों की आमदनी और जीवनस्तर में सुधार संभव

बता दें कि इजरायल कृषि क्षेत्र में दुनिया के सबसे उन्नत देशों में गिना जाता है. वहां की ड्रिप सिंचाई, ग्रीन हाउस टेक्नोलॉजी और पौध उत्पादन तकनीकों को अब उत्तर प्रदेश की धरती पर उतारने की योजना है. योगी सरकार का मानना है कि जब खेती में वैज्ञानिक सोच और तकनीक को शामिल किया जाएगा, तभी किसानों की आमदनी और जीवनस्तर में सुधार संभव है.

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

इस पूरी योजना का उद्देश्य न सिर्फ सब्जी उत्पादन को बढ़ाना है, बल्कि उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख कृषि निर्यात केंद्रों में भी शामिल करना है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.