Search

BREAKING
अंगद दीप सोहल सर्वसम्मति से बने तरनतारन ज़िला परिषद के चेयरमैन फरीदकोट में विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका: कई बड़े नेता ‘आप में शामिल हुए जहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: Harpal Singh Cheema मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत ‘AAP’ ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार ‘AAP’ मंत्री संजीव अरोड़ा की ED द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग Punjab के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की दीपक बाली ने की सख्त शब्दों में निंदा, BJP को ठहराया जिम्मेदार भाजपा ने भारत की शिक्षा प्रणाली को पेपर लीक और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है: डॉ. बलबीर सिंह पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 43 डिग्री

UP: पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को सीएम योगी ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि, किया प्रतिमा का अनावरण।

April 12, 2025By Short Daily News

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी ने कहा कि टंडनजी एक कार्यकर्ता के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल की विकास की लाइन को आगे बढ़ाते रहे। उनको अहंकार कभी छू भी नहीं पाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में महानता का मानक केवल नीचे से ऊपर जाना नहीं होता है। कोई व्यक्ति जब शून्य से शिखर की यात्रा को अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से प्राप्त करता है तो वह महानता के मानक तय करता है। लालजी टंडन की जीवन यात्रा शून्य से शिखर की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता, एक पार्षद, एक विधायक, एक सांसद और राज्यपाल के रूप में टंडन जी ने जीवनपर्यंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विकास की लाइन को आगे बढ़ाने का काम किया।

सीएम योगी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल लाल जी टंडन की जयंती के अवसर पर काली चरण महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही महाविद्यालय में शताब्दी विस्तार भवन का नामकरण किया। अब भवन का नाम लालजी टंडन भवन हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहंकार टंडन जी को कभी छू नहीं पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी जो राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ की थी वही सज्जनता और सादगी जीवन पर्यंत उनमें दिखाई पड़ती रही।

सीएम योगी ने कहा कि कालीचरण महाविद्यालय के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। लालजी टंडन जी ने यहां के भवनों को जिस रूप में बनाया है वह दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि यह कैंपस आजादी के आंदोलन का साक्षी रहा है। इस संस्थान से मूर्धन्य साहित्यकार और वैज्ञानिक निकले हैं। हिंदी गद्य के प्रख्यात साहित्यकार श्याम सुंदर दास यहां के पहले प्राचार्य थे। अनेक साहित्यकार, समाजसेवी, वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञों को जन्म देने का कार्य इस संस्थान ने किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। जितना अधिक हम शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देंगे, उतना ही अधिक सकारात्मक परिवर्तन हमें जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देगा। आज उत्तर प्रदेश में जो भी सकारात्मक परिवर्तन नजर आ रहा है, उसके केंद्र में शिक्षा ही है।

सीएम योगी ने पंडित टंडन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि यह संस्थान 118 वर्षों की समृद्ध विरासत लिए हुए है। सरकार की नई शिक्षा नीति से जुड़कर आप सभी जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार में सरकार का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव मदद करेगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सासंद कौशल किशोर, विधायक आशुतोष टंडन, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।