Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

यूपी: Notice के बाद मस्जिद पर नहीं होगा बुलडोजर का एक्शन, जानें क्या है कारण।

April 9, 2025By Short Daily News

सार्वजनिक भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने का प्रशासन ने चस्पा किया था Notice, मस्जिद को खाली करने का 8 अप्रैल का डेट निर्धारित था लेकिन एडीएम कोर्ट में अपील पेंडिंग होने की वजह मस्जिद बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि Notice के बाद मस्जिद में पंखा इन्वर्टर और अन्य सामान मस्जिद कमेटी ने निकाल लिया है।

आप को बता दें कि कुशीनगर के तमकुही राज तहसील क्षेत्र के गड़हिया चिंतामन गांव की रास्ते की भूमि पर लगभग 20 वर्ष पूर्व लोगों द्वारा अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण कराया गया था। जिसके विरुद्ध गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लगातार प्रशासन से मस्जिद को हटवाने का आवेदन दिया जाता रहा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद वादी द्वारा तहसीलदार न्यायालय में एक वाद दाखिल कर सार्वजनिक भूमि को खाली करने का अनुरोध किया गया था।

27 जनवरी 2025 को बेदखली का आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत मस्जिद पर नोटिस चस्पा कर 8 अप्रैल तक सार्वजनिक भूमि को खाली करने का निर्देश दिया गया था। यह पहला Notice था, लेकिन दूसरे पक्ष की अपील लंबित होने के कारण फिलहाल इस मस्जिद पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अब कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।