Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

UP: सीएम योगी ने प्रस्तुत किया 8 साल का रिपोर्ट कार्ड; कहा- “अब नई गति से आगे बढ़ रहा है यूपी “

March 24, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। UP में योगी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। इन 8 वर्षों के मौके पर भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों का उत्सव मना रही है, जो आज से शुरू हो चुका है और 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल का ब्योरा साझा किया और सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज UP नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है।”

‘3 दिवसीय कार्यक्रम कल से प्रारंभ होंगे’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं, विशेष संवाद में आपका स्वागत है। 8 वर्ष के इस शानदार यात्रा में जनता जनार्दन का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, इसके लिए उनका भी आभार। 8 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने प्रस्तुत किया गया। 25, 26, 27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा समग्र विकास के कार्यो को लेकर विकास उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, इसमें सभी सेक्टर्स के लाभार्थी युवा महिला, उद्यमी सभी के सम्मान के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम कल से प्रारंभ होंगे।

‘यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था’

सीएम योगी ने कहा, 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी आप सभी जानते हैं, UP की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर क्या था यह किसी से छिपा नही, यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था..इन्हें UP ने झेला था। प्रदेश वहीं है, तंत्र वही है, केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है, इसको महसूस किया जा रहा है। सरकार द्वारा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हुआ, उसकी वजह से उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य था, आज वहीं प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है।