Search

BREAKING
अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद पंजाबी NRI’s को बड़ी राहत, सरकार ने बदले नियम, हटाई ये शर्त Punjab में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने जताई चिंता, उठाई स्कूलों का समय बदलने की मांग Punjab News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए hospital से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी

UP: 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट , नया पश्चिमी विक्षोभ आज से होगा सक्रिय, सीएम योगी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

March 2, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। UP का मौसम पिछले दो दिनों से अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बारिश की संभावना है और हवाओं का रुख पश्चिमी हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों में 16 शहरों में भारी बारिश हुई। सहारनपुर, अलीगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा और कासगंज में ओले भी गिरे।

पश्चिमी UP के 10 से अधिक जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

झांसी रहा सबसे गर्म, जबकि बलिया सबसे ठंडा शहर

पिछले 24 घंटों में शनिवार को सहारनपुर, अलीगढ़, कासगंज, हरदोई, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर में बारिश हुई।

शनिवार को UP का सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जहां तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा शहर बलिया था, जहां तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका प्रभाव पश्चिमी यूपी में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश की संभावना है और हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।

सीएम योगी ने राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्य संचालित करने की पूरी तत्परता से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र का दौरा करें, राहत कार्यों की निगरानी करें और प्रभावितों को मदद प्रदान करें। साथ ही, फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जा सकें।

मेरठ में रविवार को मौसम रहेगा साफ

मेरठ में शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश हुई, जिसके बाद धूप निकल आई। मार्च के पहले दिन 6.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, रविवार से मौसम साफ रहेगा और शुष्क मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।