Search

BREAKING
• पंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप • मोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल • 26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नू • करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार • भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • 26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद • भाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार • मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब • पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए

मोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल

November 26, 2026By Short Daily News

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आज मोगा में ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के जरिए पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी मुहिम को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी की पूरी लीडरशिप और घोषित उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे।

रैली के दौरान पार्टी की ओर से पिछले पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। मोगा जिले के गांव नत्थूवाला जदीद में होने वाले इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रैली स्थल पर करीब 116 एकड़ जमीन में पंडाल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत भी की जाएगी। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को सरकारी राशन की सुविधा पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

वहीं, रैली में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग, पीने के पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, बैठने और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग विभागों की टीमें आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं, ताकि रैली में पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।