Search

BREAKING
• शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात • जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत • मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान

सोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठाया

November 18, 2026By Short Daily News

लद्दाख के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी जेल और घर में नजरबंदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर हो रहे खर्च को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें छह महीने तक जोधपुर जेल में रखने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि पिछले दो महीनों से घर में नजरबंद रखने पर भी लगभग इतनी ही रकम खर्च हो रही है।

वांगचुक ने कहा कि लद्दाख का निवासी होने के कारण उन्हें आयकर अधिनियम की धारा 26(10) के तहत आयकर से छूट प्राप्त है। इसके बावजूद वह देश के निर्माण में योगदान देने के लिए नियमित रूप से टैक्स देते रहे हैं। अब उन्होंने अपने टैक्स के पैसे के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मी और एक दर्जन वाहन तैनात किए गए हैं।

उन्होंने इस खर्च पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पैसा देश की सुरक्षा के बजाय भ्रष्ट नेताओं की सुरक्षा पर खर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख की सीमाओं की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि चीन के कारण वहां के चरवाहे अपनी चरागाहों का बड़ा हिस्सा खो रहे हैं।

सोनम वांगचुक ने कहा कि देश के जवानों को बेहतर सुविधाओं, बच्चों को अच्छे स्कूलों और मरीजों को बेहतर अस्पतालों की जरूरत है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या उन्हें टैक्स देना बंद कर देना चाहिए या फिर सभी को एकजुट होकर सरकार बदलने के लिए प्रयास करना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बदलने से उनका मतलब अगला चुनाव होने पर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलना है।