Search

BREAKING
• मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान • 26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’ • सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की • पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान

November 16, 2026By Short Daily News

जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन चुने गए हैं। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड और समिति की बैठक के दौरान उन्हें निर्विरोध दोबारा इस पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही जय शाह ने ICC चेयरमैन के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू कर दिया है।

दोबारा चुने जाने के बाद जय शाह ने कहा कि ICC चेयरमैन के तौर पर काम करना उनके लिए गर्व की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए वह सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। उनके मुताबिक, इस समय क्रिकेट एक अहम और रोमांचक दौर से गुजर रहा है।

जय शाह ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को भी एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि ICC की जिम्मेदारी सिर्फ बड़े टूर्नामेंट का सफल आयोजन करना नहीं है, बल्कि क्रिकेट के भविष्य को मजबूत बनाना भी है। इसके लिए खिलाड़ियों, प्रशंसकों, व्यावसायिक साझेदारों और खेल से जुड़े सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है।

गौरतलब है कि जय शाह लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले शशांक मनोहर भी लगातार दो बार इस पद पर रह चुके हैं। उन्होंने नवंबर 2015 से 2016 तक BCCI अध्यक्ष रहते हुए अंतरिम ICC चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाई थी। इसके बाद मई 2016 में वह ICC चेयरमैन चुने गए और मई 2018 में दूसरी बार निर्विरोध इस पद पर चुने गए। उनका दूसरा कार्यकाल 30 जून 2020 को पूरा हुआ था।