Search

BREAKING
• पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन • श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस • पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड • पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा • माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू • आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब • मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”

पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

November 15, 2026By Short Daily News

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 15 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले सुबह जालंधर में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की उम्मीद है।

मौसम में इस बदलाव की वजह पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ अब इस क्षेत्र से आगे बढ़कर उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर जा चुका है।

इस बीच पंजाब में रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान पठानकोट में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 15 नवंबर से कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध पड़ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।