Search

BREAKING
• पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा • माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू • आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब • मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे” • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस • पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी • पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

November 13, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। “आप” ने पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। परमिंदर सिंह गोल्डी, गुरुमीत सिंह मीत हेयर, हरजोबन जीत सिंह रंधावा समेत कई पुराने कार्यकर्ताओं को दूसरी सूची में टिकटमिला है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की मैराथन बैठक में सभी सदस्यों से चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले 31 अक्टूबर को पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अरविंद केजरीवाल ने सभी 31 उम्मीदवारों को बधाई दी है।

 

उधर, दिल्ली में पीएसी की बैठक खत्म होने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने सभी उम्मीदवारों का बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा घोषित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता की सच्ची आवाज़ बनेंगे और रंगला पंजाब (एक जीवंत और समृद्ध पंजाब) बनाने के हमारे मिशन को और मजबूत करेंगे। आम आदमी पार्टी जनता की अपनी पार्टी है और लोगों का प्यार व भरोसा ही हमारी असली ताकत है.। आइए, हम सब मिलकर एक नया इतिहास रचें।

 

वहीं, ‘‘आप’’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से आज घोषित सभी 31 उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य, जनता की उम्मीदों, युवाओं के रोजगार, किसानों के सम्मान और प्रदेश के विकास से जुड़े सवालों का चुनाव है। पंजाब की जनता के विश्वास पर खरा उतरना और पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

दूसरी लिस्ट में शामिल 31 उम्मीदवारों के नाम

 

क्र.सं. निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार नाम

1 सुजानपुर स्वर्ण एस. सलारिया

2 पठानकोट रोहित स्याल

3 गुरदासपुर रमन बहल

4 दीनानगर शमशेर सिंह

5 क़दियन गुरइकबाल सिंह महल

6 फतेहगढ़ चूड़ियां हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा)

7 राजा सांसी सुश्री सोनिया मान

8 मजीठा तलबीर सिंह गिल

9 अमृतसर उत्तर करमजीत सिंह रिंटू

10 पट्टी जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी)

11 भोलाथ एडवोकेट हरसिमरन सिंह

12 कपूरथला दविंदर पाल सिंह रंगा

13 फगवाड़ा डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

14 फिल्लौर सुश्री हरजोत कौर लोहटिया

15 शाहकोट बलवीर सिंह पाला जलालपुर

16 जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली

17 जालंधर उत्तर वनीत धीर

18 जालंधर कैंट दीपक बाली

19 आदमपुर पवन कुमार टीनू

20 मुकेरियां सरबजोत सिंह साबी

21 नवांशहर रॉबी कांग

22 चमकौर साहिब जसवीर सिंह गढ़ी

23 खरड़ परमिंदर सिंह गोल्डी

24 दाखा डॉ. केएनएस कंग

25 जगराओं सुश्री सरवजीत कौर मनुके

26 अबोहर डॉ. सुहानी डोडा

27 बल्लुआना अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर

28 लम्बी रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां

29 बठिंडा ग्रामीण गोपाल सिंह

30 बरनाला गुरुमीत सिंह मीत हेयर

31 शूतराना सुश्री वनिंदर कौर लूम्बा