Search

BREAKING
• अजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिल • मानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामने • कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन अंदर ‘माफिया का सामान’ है: दिनेश चड्ढा • भगवंत मान सरकार ने नहरी सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि तक पहुंचेगा नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल • पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ा • चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत • भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा • दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक! • पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर • रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया

अजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिल

November 11, 2026By Short Daily News

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप ) सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कामों और राज्य में विकास की लहर से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों और संगठनों के नेतओं का आप  में शामिल होने लगातार जारी हैं। इसी तरह, बुधवार को राज्य सरकार द्वारा बेअदबी की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कानून बने और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ‘वारिस पंजाब’ संगठन के प्रमुख नेता आप  में शामिल हो गए।

 

इस मौके पर ‘वारिस पंजाब के’ अजनाला से हलका इंचार्ज  रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा ने साथियों के साथ आप  में शामिल होने का ऐलान किया। उनके साथ अजनाला और रमदास इलाकों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आप  की नीतियों में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और पार्टी के सीनियर नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का दिल से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इन नेताओं के शामिल होने से ज़मीनी स्तर पर आप  का संगठन और मज़बूत होगा।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “आज कई बड़े नेता और सेवादार ‘वारिस पंजाब दे‘ पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी के काफ़िले में शामिल हुए। अजनाला से पार्टी के पहले उम्मीदवार भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा और जिला अमृतसर देहाती के अन्य पदाधिकारियों का ‘आप ‘ परिवार में दिल से स्वागत है… इस मौके पर दिल्ली कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन स. मनजीत सिंह भोमा जी भी खास तौर पर मौजूद थे। जो लोग पंजाब की तरक्की चाहते हैं, हमारी सरकार की लोगों के लिए अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर हर दिन हमसे जुड़ रहे हैं… आइए हम सब मिलकर राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब‘ बनाएं। इंकलाब ज़िंदाबाद!”

 

शामिल हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार राज्य की भलाई के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले ले रही है। वे पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।