Search

BREAKING
• चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत • भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा • दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक! • पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर • रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया • 48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा • सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया • India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत • मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा • अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!

November 10, 2026By Short Daily News

दिल्ली में अब सरकारी कामों में बेवजह देरी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने नया कानून लागू किया है। इसके तहत अगर कोई सरकारी अधिकारी बिना उचित कारण के नागरिकों को समय पर सेवाएं नहीं देता है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा।

दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली (नागरिकों को सेवाओं की समय पर और त्वरित डिलीवरी का अधिकार) अधिनियम, 2026’ को अधिसूचित कर दिया है। इस कानून के मुताबिक, बिना किसी उचित कारण के सेवा देने में देरी करने वाले संबंधित अधिकारी पर हर दिन 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, यह जुर्माना अधिकतम 5,000 रुपये तक हो सकता है।

दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है। सरकार के मुताबिक, नए कानून के तहत सरकारी सेवाओं के लिए समय-सीमा तय की जाएगी। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि किस सेवा के लिए कौन-सा अधिकारी जिम्मेदार है। इसके अलावा, किसी आवेदन को गलत तरीके से खारिज करने पर भी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

सरकार का कहना है कि इस कानून से प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र नागरिक को सरकारी सेवाएं समय पर और आसानी से उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र से प्रेरणा लेते हुए सरकार प्रशासन को और अधिक नागरिक-केंद्रित और जवाबदेह बनाने की दिशा में काम कर रही है।