Search

BREAKING
• 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान • चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां • भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू • कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल • अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप • आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी • जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत • सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत • भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

November 4, 2026By Short Daily News

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों—हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट—में बहुमत हासिल कर लिया है। इस नतीजे के साथ ही अमेरिकी राजनीति में सत्ता का संतुलन बदल गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को जीत की बधाई देते हुए उनके साथ मिलकर काम करने की बात कही है।

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि वह खुद चुनाव मैदान में नहीं थे। उनका दावा है कि अगर वह चुनाव लड़ रहे होते तो रिपब्लिकन पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करती। हालांकि, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत को स्वीकार करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।

महंगाई और ईरान युद्ध बने चुनाव के अहम मुद्दे

इन चुनावों में मतदाताओं की प्रमुख चिंताओं में महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों में बढ़ोतरी शामिल रही। इसके अलावा ईरान के साथ युद्ध और ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। चुनावी नतीजों को ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। डेमोक्रेट्स ने कई ऐसे चुनावी क्षेत्रों में जीत दर्ज की, जहां पहले रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा माना जाता था। नॉर्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, केंटकी और कोलोराडो समेत कई राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने अहम जीत हासिल की। कुछ रिपब्लिकन समर्थक माने जाने वाले इलाकों में भी डेमोक्रेट्स ने अपनी पकड़ बनाई।

सीनेट में भी बदला सत्ता का समीकरण

सीनेट में भी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। इससे अब कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होगा। इस बदलाव के बाद ट्रंप प्रशासन के विधायी और नीतिगत फैसलों पर डेमोक्रेट्स की निगरानी बढ़ जाएगी। वे सरकार के कई प्रस्तावों को रोकने, नियुक्तियों पर फैसले प्रभावित करने और प्रशासन के कामकाज की जांच करने की स्थिति में होंगे।

क्या होती हैं मिडटर्म चुनाव?

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच यानी दो साल बाद होते हैं। इन चुनावों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी सीटों और सीनेट की लगभग एक-तिहाई सीटों के लिए मतदान होता है। इन चुनावों के जरिए यह तय होता है कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में किस पार्टी का बहुमत रहेगा। इस बार के नतीजों ने अमेरिकी राजनीति में सत्ता का संतुलन बदल दिया है।