Search

BREAKING
• आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी • जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत • सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत • भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप • ‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण • महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे • भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू • श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण • आप ने पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने वाले अपने ही विधायक को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को ढूंढ रही है: कुलदीप सिंह धालीवाल

नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल

November 3, 2026By Short Daily News

नेपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के फेरेचे हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री और दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट घायल हो गए।

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर हुआ। फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए। हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार बलरामरामाडू के रूप में हुई है। वह फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार थे।

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक भी घायल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसी हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्णा पटेल भी घायल हुए हैं। वहीं, दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलटों को भी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिशटेल एयर का हेलिकॉप्टर कैप्टन प्रज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर की कमान कैप्टन रवींद्र प्रजापति के पास थी। हादसे के बाद सिमरिक एयर का हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार कुल यात्रियों की संख्या को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के आधार पर हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।