Search

BREAKING
• पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, 5 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क • पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, CM भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव • अवैध खनन के मामलों में 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए, 27.33 करोड़ रुपये वसूले: बरिंदर कुमार गोयल • कांग्रेस ने अपने राज में पुलिस थानों में राजनीतिक दादागिरी का कल्चर बनाया, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, सुखजिंदर रंधावा को यह समझना चाहिए: अंगद दीप सिंह सोहल • पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने DA के बकाए की समीक्षा शुरू की • भाजपा गुजरात से पूरे देश में चिट्टा फैला रही है, जबकि भगवंत मान सरकार नशों के खिलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है: हरपाल सिंह चीमा • राजस्थान ने पंजाब को नदी के पानी की रॉयल्टी के हक वाले ₹1.44 लाख करोड़ देने से इनकार कर दिया है, वे हर मोर्चे पर पंजाब के खिलाफ ‘धक्केशाही’ (तानाशाही) की राजनीति कर रहे हैं: बलतेज पन्नू • पिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब के नहर नेटवर्क को बर्बाद कर दिया, ग्राउंडवाटर संकट को नज़रअंदाज़ किया: बलतेज पन्नू • नशे से 736 करोड़ कमाने वाले मजीठिया से गठबंधन कर पंजाब को फिर नशे में डूबोने की तैयारी में अमित शाह – केजरीवाल • आम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला

दिलजीत दोसांझ ने स्टेज से आलोचकों को दिया जवाब, कहा—पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ!

October 31, 2026By Short Daily News

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हो और वहां संगीत के साथ कोई चर्चा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! दिल्ली में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के पहले शो के दौरान दिलजीत ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने स्टेज से कहा कि पंजाबियों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में करीब 70 हजार लोग पहुंचे। लेजर लाइट्स, ड्रोन और रंग-बिरंगी रोशनी ने कॉन्सर्ट को खास बना दिया।

इस दौरान दिलजीत ने उस पुराने विवाद पर भी अपना पक्ष रखा, जो छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके बयान के बाद शुरू हुआ था। उस समय दिलजीत ने कहा था कि वह एक कलाकार हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

अब दिल्ली के स्टेज से दिलजीत ने कहा कि वह सभी से प्यार करते हैं और अगर वह चुप हैं, तो उन्हें चुप रहने दिया जाए। उन्होंने अपनी फिल्म की आलोचना करने वालों को भी जवाब देते हुए कहा कि इसे बनाने और लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है।

दिलजीत के बयान के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर ‘दिलजीत भाजी के लिए’ शीर्षक से एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि दिलजीत की एक पुरानी टिप्पणी से उन्हें दुख पहुंचा था, लेकिन उनका कोई निजी विवाद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज भी दिलजीत के प्रशंसक हैं और गायक के लिए उनके मन में सम्मान बरकरार है।

बता दें कि दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होने की जानकारी दी गई है।