Search

BREAKING
• दिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, प्रशासन ने नहीं ली भीड़ संभालने की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली मंजूरी • रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता • पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट • पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, 5 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क • पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, CM भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव • अवैध खनन के मामलों में 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए, 27.33 करोड़ रुपये वसूले: बरिंदर कुमार गोयल • कांग्रेस ने अपने राज में पुलिस थानों में राजनीतिक दादागिरी का कल्चर बनाया, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, सुखजिंदर रंधावा को यह समझना चाहिए: अंगद दीप सिंह सोहल • पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने DA के बकाए की समीक्षा शुरू की • भाजपा गुजरात से पूरे देश में चिट्टा फैला रही है, जबकि भगवंत मान सरकार नशों के खिलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है: हरपाल सिंह चीमा • राजस्थान ने पंजाब को नदी के पानी की रॉयल्टी के हक वाले ₹1.44 लाख करोड़ देने से इनकार कर दिया है, वे हर मोर्चे पर पंजाब के खिलाफ ‘धक्केशाही’ (तानाशाही) की राजनीति कर रहे हैं: बलतेज पन्नू

पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, CM भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

October 31, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है, जो धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से एक बार फिर पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

जारी की गई सूची में पार्टी ने अपने सभी मौजूदा विधायकों को भी टिकट दिया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस संबंध में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में विचार-विमर्श किया गया था।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, उम्मीदवारों का चयन जनता के बीच कराए गए सर्वे के आधार पर किया गया है। सर्वे में जिन नामों को लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए प्राथमिकता दी गई है।